बिहार में 8 जून तक बढ़ा लॉकडाउन, व्यापार के लिए दी जाएगी अतिरिक्त छूट

By अंकित सिंह | May 31, 2021

कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर बिहार में लॉकडाउन को 8 जून तक बढ़ा दिया गया है। आपको बता दें कि बिहार में लॉकडाउन को चौथी बार विस्तार किया गया है। पहली बार 5 मई को लॉकडाउन लगाया गया था। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर कहा कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन को एक सप्ताह अर्थात 8 जून, 2021 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। परन्तु व्यापार के लिए अतिरिक्त छूट दी जा रही है। सभी लोग मास्क पहनें और सामाजिक दूरी बनाए रखें।< आपको बता दें कि बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान 52 और व्यक्ति की मौत हो जाने से इससे मरने वालों की संख्या रविवार को 5104 हो गयी और 1475 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढकर 705648 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग के अनुसार बिहार में शनिवार अपराहन चार बजे से रविवार अपराहन चार बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के जो 1475 नए मामले सामने आए हैं उनमें प्रदेश की राजधानी पटना के सबसे अधिक 161 मामले हैं। 

प्रमुख खबरें

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत

श्रीगंगानगर की Central Jail में तलाशी के दौरान कैदी का हमला, जेलर हेमराज वैष्णव घायल

Titan Q2 Results: दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ दोगुना होकर 2,393 करोड़ रुपये हुआ