लॉकडाउन को प्रभावी बनाने के लिए चिदंबरम ने दी सरकार को सलाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 05, 2020

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने रविवार को सरकार से आग्रह किया कि कोरोना वायरस की बड़े पैमाने पर जांच की जाए क्योंकि ऐसा करने से ही लॉकडाउन प्रभावी साबित होगा। उन्होंने ट्वीट किया, 'मैं तेजी से एंटीबॉडी टेस्ट कराने के लिए आईसीएमआर द्वारा सरकार को दी गयी सलाह का स्वागत करता हूं। कई चिकित्सकों के अनुसार यह सलाह लंबित थी।' 

चिदंबरम ने कांग्रेस कार्य समिति के हालिया प्रस्ताव का हवाला देते हुए कहा, 'सीडब्ल्यूसी ने अपने प्रस्ताव में कहा कि सीमित स्तर पर जांच एक त्रुटिपूर्ण रणनीति है। महामारी विशेषज्ञों ने व्यापक और तेजी से जांच की मांग की है। आज से ही सरकार को तेजी से जांच शुरू कर देना चाहिए।' उन्होंने कहा कि लॉकडाउन तभी प्रभावी होगा जब हम जांच, पड़ताल करेंगे, पृथक करेंगे और इलाज करेंगे। यह जापान, दक्षिण कोरिया और सिंगापुर से मिला सबक है।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने जब्त XUV के दुरुपयोग और सड़क हादसे की DGP जांच के दिए आदेश

White House में Donald Trump से मिले शी चिनफिंग, द्विपक्षीय संबंधों में नए आयाम की उम्मीद

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म