लॉकडाउन की अवधि तय होनी चाहिये: आनंद महिंद्रा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 30, 2020

नयी दिल्ली। महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने लॉकडाउन शब्द का प्रयोग नहीं करने की पैरवी करते हुए शनिवार को कहा कि इसकी अवधि तय होनी चाहिये। महिंद्रा ने लॉकडाउन के चौथे चरण की समयसीमा समाप्त होने से एक दिन पहले कहा कि आगे के लिये लॉकडाउन के बजाय ‘अनलॉक 1.0’ शब्द को अमल में लाया जा सकता है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, लॉकडाउन की परिके हिसाब से पहले से तय समयसीमा होनी चाहिये। इस शब्द के साथ इसके समाप्त होने का समय भी तय होना चाहिये।’’ उन्होंने कहा, हो सकता है कि अब हमें इस शब्द से दूर जाने और आगे बढ़ने के लिये एक विकल्प खोजने की आवश्यकता है .. क्या यह ‘अनलॉक 1.0’ हो सकता है?’’ महिंद्रा ने इस हफ्ते की शुरुआत में कहा था कि लॉकडाउन को बढ़ाना न केवल आर्थिक रूप से विनाशकारी है, बल्कि इसके मनोवैज्ञानिक प्रभावों के कारण एक और चिकित्सा संकट पैदा होने का जोखिम है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Donald Trump को भी चढ़ा Cricket का खुमार, T20 World Cup में Team USA के लिए किया स्पेशल पोस्ट

Davis Cup: Dakshineswar Suresh ने निर्णायक मैच जीता, Netherlands को हराकर भारत अगले दौर में

Bangladesh को झटका! Chittagong Port की Mega Deal से पीछे हटी सरकार, DP World को भेजा पत्र

Aadhaar Mandatory Update: UIDAI ने किया बच्चों का Aadhaar Biometric Update अब बिलकुल Free, जानिए पूरी प्रक्रिया और फायदे