कर्नाटक में लॉकडाउन में दी गई ढील, सिनेमाघरों को खोलने की अनुमति मिली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 18, 2021

बेंगलुरु। कर्नाटक सरकार ने रविवार को लॉकडाउन के नियमों में और छूट देते हुए 19 जुलाई से सिनेमाघरों को खोलने और रात्रि कर्फ्यू की अवधि एक घंटा कम करने की अनुमति दी। कॉलेज और विश्वविद्यालय जैसे उच्च शिक्षण संस्थान को भी 26 जुलाई से खोलने की अनुमति दी गई। मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा की अध्यक्षता में उनके आवास पर हुई एक बैठक में इस बाबत एक निर्णय लिया गया।

इसे भी पढ़ें: दानिश सिद्दिकी को जामिया मिल्लिया इस्लामिया के कब्रिस्तान में किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक

आधिकारिक बयान में कहा गया है कि सिनेमाघरों को कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए पचास प्रतिशत सीट क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दी गई है। सरकार ने कहा कि कॉलेज और विश्वविद्यालयों में केवल उन्हें ड्यूटी और कक्षा में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी, जिन्होंने टीके की कम से कम एक खुराक ली है।

प्रमुख खबरें

Chawri Bazar हादसे पर CM Rekha Gupta सख्त, ठेकेदार पर FIR और इंजीनियर सस्पेंड

Aer Lingus Flight में बम की सूचना, French Air Base पर सुरक्षित उतारे गए 151 यात्री

CHOGM में बोले विदेश मंत्री S Jaishankar, Guyana को 500 मिलियन डॉलर की Line of Credit देगा भारत

राजस्थान में अवैध Sand Mining रोकने को छह Task Force गठित, तीन नदियों में निगरानी