उत्तर प्रदेश में बढ़ा लॉकडाउन का दायरा, अब शुक्रवार से मंगलवार तक रहेगी तालाबंदी

By रेनू तिवारी | Apr 29, 2021

उत्तर प्रदेश में लगातार कोरोना वायरस के केस बढ़ते जा रहे हैं। सरकार चाहे कोई भी दावा करें लेकिन सच्चाई क्या है वह कोरोना के आंकडे बता रहे हैं। महाराष्ट्र, दिल्ली के बाद अब कोरोना के केस उत्तर प्रदेश में भी काफी बड़ी संख्या में आ रहे हैं। 30-35 हजार केस और सेकड़ों की जान रोजाना जा रही हैं। हालात को देखते हुए इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने यूपी के 6 बड़े जिलों में लॉकडाउन लगा दिया था जिसे योगी सरकार ने उच्चतम न्यायालय में चुनौती देकर रोक दिया। अब लगातार कोरोना की दूसरी लहर के प्रकोप को देखते हुए योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। उत्तर प्रदेश में अब हफ्ते में शुक्रवार रात से लॉकडाउन शुरू होता और मंगलवार सुबह 5 बजे तक रहेगा। यानी की अब लॉकडाउन हफ्ते में तीन दिन होगा।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौत 

 आपको बता दें कि एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के रिकॉर्ड 3,79,257 मामले दर्ज किए गए जिसके बाद संक्रमण के कुल मामले 1,83,76,524 हो गए है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक उपाचाराधीन मरीजों की संख्या 30 लाख के पार पहुंच गई है। सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 3,645 लोगों की मौत होने के बाद इस घातक बीमारी के मृतकों की संख्या 2,04,832 हो गई है। लगातार मामले बढ़ने के बीच, देश में उपाचाराधीन मरीजों की संख्या 30,84,814 हो गई है जो संक्रमण के कुल मामलों का 16.79 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर घटकर 82.10 प्रतिशत हो गई है।


प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi शनिवार को Mysuru में विवेक स्मारक का करेंगे उद्घाटन

California में F-35B लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित बाहर निकला

Haryana SIR: राज्य की सभी 90 विधानसभा सीटों के लिए प्रारूप Voter List प्रकाशित की गई

Commonwealth Boxing: Lovlina Borgohain समेत भारतीय मुक्केबाज फाइनल में पहुंचे