कैमरे के सामने ही फूट-फूट कर रोने लगीं बीजेपी सांसद, बंगाल भी इसी देश में, ममता महिलाओं पर हो रहे अत्याचार नहीं रोक रही

By अंकित सिंह | Jul 21, 2023

पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में 8 जुलाई को पंचायत चुनाव के दौरान एक भाजपा उम्मीदवार के टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा यौन उत्पीड़न की कथित घटना को याद करते हुए भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी भावुक हो गई। लॉकेट चटर्जी एक प्रेस वार्ता को संबोधित कर रही हैं। उन्होंने रोते हुए कहा कि क्या हम महिला नहीं, बंगाल में बदसलूकी हुई है। उन्होंने कहा कि बंगाल में एक के बाद एक घटना घट रही है मगर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एक महिला होने बाद भी चुप हैं। उन्होंने कहा कि आप बताइए हम लोग कहां जाएंगे। हम लोग भी महिला हैं और हम चाहते हैं कि हमारी बेटियों को बचाया जाए। मणिपुर की बेटी भी देश की बेटी है, पश्चिम बंगाल भी देश में हीं है। 

इसे भी पढ़ें: Panchayat Elections के घायल हुए लोगों से मिली Mamata Banerjee, BJP पर हमला करते हुए कहा- वे डर से कांप रहे

सुकांता मजुमदार का दावा

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांता मजुमदार ने कहा कि बंगाल में कुछ दिन पहले हुए पंचायत चुनाव में जो हिंसा हुई वह आप सबको पता है। उन्होंने कहा कि ये हिंसा पश्चिम बंगाल की राजनीति के साथ बहुत वर्षों से जुड़ी हुई है, लेफ्ट के शासनकाल में भी वहां हिंसा होती थी। मजुमदार ने कहा कि 2011 में ममता बनर्जी ने बंगाल के लोगों को अपनी सरकार आने के बाद आश्वासन दिया था कि ये हिंसा बंद होगी, लेकिन परिवर्तन कुछ नहीं हुआ बल्कि ममता जी की सरकार में हिंसा और ज्यादा बढ़ गई है। उन्होंने दावा किया कि हमारे बूथ एजेंट के सिर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। अगर आंकड़ों की बात करें तो लगभग 1,012 घरों, 357 दुकानों और 56 टू-व्हीलर को तोड़ दिया गया।

प्रमुख खबरें

Child Safety पर Meta का $17 Billion का बड़ा समझौता, YouTube और Snapchat के लिए बढ़ी बड़ी Tension

शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर 20.72 लाख रुपये ठगने वाला बैंक उपप्रबंधक दो साथियों समेत गिरफ्तार

Apple Investors की बंपर कमाई: Tim Cook के कार्यकाल में 25 गुना उछला Share Price और Market Value

सवाई माधोपुर: एसीबी ने 70 हजार रुपये घूस लेते रेलवे पुलिस आरक्षी को दबोचा