मुंबई बैठक में लॉन्च किया जा सकता है I.N.D.I.A. गठबंधन का लोगो, 5 मुख्यमंत्री और 80 विपक्षी नेता होंगे शामिल

By अंकित सिंह | Aug 24, 2023

संयुक्त विपक्षी गठबंधन का लोगो (भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन, या INDIA) 30 अगस्त और 1 सितंबर को मुंबई में होने वाली अगली बैठक में जारी किया जाएगा। सूत्रों ने कहा कि विपक्षी गुट के लोगो का डिज़ाइन संक्षिप्त नाम की तर्ज पर आधारित होगा। गठबंधन समन्वय समिति के 11 सदस्यों के नामों पर भी फैसला करेगा जो ब्लॉक के कामकाज की देखरेख के लिए बनाई जाएगी। हालाँकि, यह स्पष्ट नहीं है कि इस बैठक में समिति समन्वयक/संयोजक का चयन किया जाएगा या नहीं। यह इंडिया ब्लॉक की तीसरी बैठक होगी, पिछली दो बैठकें पटना और बेंगलुरु में हुई थीं।

 

इसे भी पढ़ें: 'AAP से हमारा कोई संबंध नहीं', Bhagwant Mann पर निशाना साधते हुए बाजवा बोले- CM में हिटलर की आत्मा है


भाजपा के खिलाफ हुआ है गठन

मुंबई के एक होटल में हुई इस समीक्षा बैठक में कांग्रेस के मिलिंद देवड़ा एवं वर्षा गायकवाड़, शिवसेना (यूबीटी) के संजय राउत और आदित्य ठाकरे और राकांपा की सुप्रिया सुले ने भी हिस्सा लिया। ‘इंडिया’ गठबंधन की पहली बैठक जून में पटना में और दूसरी बैठक पिछले महीने बेंगलुरु में हुई थी। विपक्षी दलों ने 2024 के लोकसभा चुनाव मेंभाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को चुनौती देने के लिएइंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया)का गठन किया है।विपक्षी दलों के इस मोर्चे में 26 दल शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

रेजीनगर में Suvendu Adhikari बोले, अपना वोट बर्बाद न करें अल्पसंख्यक

Bhubaneswar बम विस्फोट कांड में NIA ने दाखिल की चार्जशीट, दो आरोपी नामजद

सस्ते US Dollar का लालच देकर 25 लाख रुपये ठगने वाला Surat से गिरफ्तार

Tihar Jail में गैंगस्टर नवीन बाली और ढिल्लू का हंगामा, अधिकारियों से की हाथापाई