Lohri 2026: ये लेटेस्ट परांदा Designs आपके Punjabi Look में लगाएंगे चार चांद, देखें खूबसूरत Hair Style

By दिव्यांशी भदौरिया | Jan 09, 2026

लोहड़ी पर्व बेहद खास माना जाता है। लोहड़ी त्योहार को धूमधाम से मनाया जाता है। महिलाएं पंजाबी लुक क्रिएट करती हैं। पारंपरिक पंजाबी लुक को निखारने के लिए महिलाएं अक्सर ट्रेडिशनल सूट के साथ बालों में परांदा स्टाइल करती हैं, जिससे उनकी खूबसूरती और भी बढ़ जाती है। लोहड़ी जैसे खास मौके पर आप भी अपने हेयर स्टाइल को आकर्षक बनाने के लिए परांदे का इस्तेमाल कर सकती हैं। बाजार में परांदे के कई खूबसूरत डिजाइन उपलब्ध हैं, जिन्हें बालों में लगाकर आपका लुक और भी शानदार दिखाई देगा। आइए जानते हैं कि किस तरह के परांदे आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकते हैं।

ट्रेडिशनल परांदा डिजाइन

लोहड़ी पर ट्रेडिशनल परांदा डिजाइन ट्राई करना चाहती है, तो आप यह परांदा स्टाइल करें। इसमें आपकी चोटी बहुत ही प्यारी लगती हैं। इस तरह के परांदा आप मार्केट या ऑनलाइन खरीद सकते हैं। मिरर वर्क वाले परांदा आपके हेयर स्टाइल को खूबसूरत बना सकते हैं।

मल्टी कलर परांदा

आप अपने बालों को सजाने के लिए मल्टीकलर परांदे का चयन कर सकती हैं। इस तरह के परांदा लगाने के बाद हेयर स्टाइल बेहद आकर्षक दिखता है। बाजार में इसके कई डिजाइन आसानी से मिल जाते हैं, जिनमें शेल वर्क और रंग-बिरंगे पॉमपॉम लगे होते हैं। ऐसे परांदे आपके पूरे लुक में चार चांद लगा देते हैं और आपको और भी खूबसूरत बनाते हैं।

यूनिक डिजाइन परांदा लगाएं

अपने बालों को अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप यूनिक डिजाइन परांदा का ट्राई कर सकते हैं। इस तरह के परांदा लगाने के बाद अच्छे लगते हैं। इस तरह के परांदा आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे।

मिरर वर्क परांदा लगाएं

लोहड़ी को खास मौके पर आप मिरर वर्क परांदा स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के परांदा आपको ऑनलाइन या ऑफलाइन भी मिल सकते हैं। इसके साथ ही हेयर स्टाइल भी अच्छा नजर आता है। एथनिक लुक में यह परांदा जान डाल देगा। इसको चोटी में लगाकर आपका हेयर स्टाइल सुंदर लगेगा। 

प्रमुख खबरें

Tech कंपनियों का नया Formula: AI पर बड़ा दांव, Meta-Oracle में हजारों कर्मचारियों की छुट्टी

Indian Economy की ऊंची उड़ान पर ब्रेक! Bernstein ने Jobs, Innovation पर उठाए गंभीर सवाल

Hindustan Zinc के बंपर नतीजे: Revenue 49% बढ़ा, कंपनी ने कमाया ₹5000 करोड़ का Profit

अमेरिका में Layoff का दौर जारी, अब Big Four कंपनी KPMG ने 10% पार्टनर्स को निकाला