Punjab और Haryana में मनाया गया लोहड़ी का त्योहार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 14, 2026

पंजाब और हरियाणा में मंगलवार को लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। उत्सव के अहम हिस्से के तौर पर लकड़ी और उपलों से अलाव जलाए गए, जबकि परिवारों ने मशहूर लोकगीत ‘सुंदर मुंदरिए हो’ की धुन पर नृत्य किया।

पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने आज शाम यहां लोक भवन में एक कार्यक्रम की मेजबानी की, जिसमें हरियाणा के राज्यपाल और दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

दिनभर क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा, इस दौरान कई स्थानों पर पुरुषों और महिलाओं ने भांगड़ा और गिद्दा किया तथा लोकगीत गाए। लोगों ने ढोल की थाप पर नृत्य कर भी त्योहार का जश्न मनाया। उत्सव के दौरान लोग मूंगफली, गुड़, रेवड़ी और अन्य पारंपरिक व्यंजनों का आदान-प्रदान करते हैं।

लोहड़ी का पंजाब में विशेष महत्व है, जहां परिवार नवविवाहितों और नवजात शिशुओं की पहली लोहड़ी भी धूमधाम से मनाते हैं। इसी बीच, पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और हरियाणा के राज्यपाल असीम कुमार घोष तथा दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री भगवंत मान और नायब सिंह सैनी ने इस शुभ अवसर पर नागरिकों को शुभकामनाएं और बधाई दीं।

प्रमुख खबरें

Explained | क्या भारत बनेगा नया युद्ध क्षेत्र? Sri Lanka के पास अमेरिकी सबमरीन का साइलेंट अटैक! कोच्चि पहुंचा ईरानी जंगी जहाज़

BJP-RSS Coordination Meeting | कानपुर में Yogi Adityanath और RSS की महापंचायत, संगठन और सरकार के बीच तालमेल का नया ब्लूप्रिंट तैयार

Nepal General Election 2026 | नेपाल में बालेन क्रांति! पुराने दिग्गजों का सूपड़ा साफ, Gen Z की पसंद RSP ऐतिहासिक जीत की ओर

परिवारवाद के घोर विरोधी Nitish Kumar का बड़ा फैसला! बेटे Nishant Kumar के हाथ में सौंपी JDU की कमान, बनेंगे बिहार के अगले उपमुख्यमंत्री