दिवंगत सदस्य महतो को श्रद्धांजलि देने के बाद लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 02, 2020

नयी दिल्ली। बजट सत्र के दूसरे चरण के पहले दिन सोमवार को लोकसभा सदस्य दिवंगत बैद्यनाथ प्रसाद महतो को श्रद्धांजलि देने के बाद निचले सदन की बैठक दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी। लोकसभा की बैठक शुरू होते ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन को बिहार के बाल्मीकि नगर संसदीय क्षेत्र से जदयू सांसद महतो के निधन की जानकारी दी। सदन ने कुछ पल का मौन रखकर दिवंगत सदस्य को श्रद्धांजलि दी। 

महतो पंद्रहवीं लोकसभा में भी सदस्य रहे थे। वह तीन बार बिहार विधान परिषद के सदस्य और बिहार सरकार में मंत्री भी रहे। उनका निधन गत 28 फरवरी को 72 वर्ष की आयु में नयी दिल्ली में हो गया। दिवंगत सदस्य को श्रद्धांजलि देने के बाद अध्यक्ष बिरला ने सदन की बैठक दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी। इसी बीच आम आदमी पार्टी के भगवंत मान दिल्ली हिंसा को लेकर एक पोस्टर दिखाते हुए आसन के समीप आ गये।

प्रमुख खबरें

Gandak Barrage से घटा पानी का बहाव, Bihar के तटवर्ती इलाकों को मिली राहत

Federal Reserve गवर्नर Lisa Cook बोलीं, ट्रंप के पास पद से हटाने का कोई कानूनी आधार नहीं

Nepal Flash Flood में 162 लोगों की मौत, 133 भारतीयों समेत सैकड़ों लापता

Pulitzer Prize विजेता फोटोग्राफर Slava Veder का निधन, 99 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस