By विजयेन्दर शर्मा | Dec 10, 2021
धर्मशाला । आज विधान सभा का शीतकालीन सत्र देखने आये सुलह विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के अधीन आने वाले वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भवारना, दैहन, पुन्नर, खैरा, भौंरा तथा पाहड़ा के छात्र -छात्राओं के साथ विधान सभा परिसर में सदन की कार्यवाही देखने से पूर्व हिमाचल प्रदेश विधान सभा के माननीय अध्यक्ष श्री विपिन सिंह परमार ने मुलाकात की। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विधान सभा अध्यक्ष से आज होने वाली कार्यवाही के बारे पूछा तथा संसदीय प्रणाली की जानकारी ली।