लोकसभा उपचुनाव : उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ और रामपुर सहित कई सीटों पर मतदान जारी, दिग्गजों की किस्मत पर लगा दांव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 23, 2022

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ और रामपुर संसदीय सीटों पर उपचुनाव के लिए बृहस्पतिवार को शांतिपूर्ण ढंग से मतदान प्रारंभ हुआ। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने यहां बताया कि मतदान सुबह सात बजे प्रारंभ हुआ और शाम छह बजे तक जारी रहेगा। समाजवादी पार्टी (सपा) का गढ़ समझी जाने वाली आजमगढ़ और रामपुर संसदीय सीटों से चुनाव लड़ रहे 19 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला 35 लाख से अधिक मतदाता करेंगे। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा आजमगढ़ सीट से त्यागपत्र देने और रामपुर सीट से वरिष्ठ सपा नेता आजम खान के त्यागपत्र देने से इन दोनों सीटों पर चुनाव आवश्यक हो गया था।

इसे भी पढ़ें: आरएसएस की तीन दिवसीय बैठक 7 जुलाई से राजस्थान में होगी

अधिकारियों के मुताबिक, आजमगढ़ से 13 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं जहां 18.38 लाख मतदाता हैं। वहीं छह उम्मीदवार रामपुर से चुनाव लड़ रहे हैं जहां 17.06 लाख मतदाता हैं। रामपुर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने घनश्याम सिंह लोधी को मैदान में उतारा है जो हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं, जबकि सपा ने असीम रजा को मैदान में उतारा है। मायावती की अगुवाई वाली बसपा रामपुर से चुनाव नहीं लड़ रही है। आजमगढ़ से त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है जहां से भाजपा ने लोकप्रिय भोजपुरी गायक और अभिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को मैदान में उतारा है।

वहीं सपा से धर्मेंद्रयादव और बसपा से शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली मैदान में हैं। हाल के विधानसभा चुनाव में आजमगढ़ की सभी चार विधानसभा सीटों- मुबारकपुर, सागदी, गोपालपुर और मेहनगर पर सपा ने जीत हासिल की थी। 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान सपा ने बसपा के गठबंधन में चुनाव लड़ा था और अखिलेश यादव इस सीट पर चुनाव जीते थे। उस चुनाव में अखिलेश यादव को 6.21 लाख मत मिले थे, जबकि भाजपा के दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को 3.61 लाख मत मिले थे।

प्रमुख खबरें

अमेरिका ने बम से उड़ाया चीन-ईरान रेल ट्रैक, बीजिंग का भड़का गुस्सा

राजस्थान विधानसभा के 75 वर्ष पूरे होने पर 15 जुलाई से शुरू होगा सालभर चलने वाला ‘अमृत महोत्सव’

Indian Bank के नतीजों ने PSU Banks में फूंकी जान, Stock Market में सरकारी शेयरों की मची धूम

मेरे खिलाफ होगी बात, Raja Warring ने Bhupesh Baghel-Channi बैठक में जाने से किया इनकार: Punjab में घमासान