बाढ़ से बेहाल शहर-शहर! असम में एक दिन में 12 लोगों की मौत, 55 लाख लोग प्रभावित, ब्रह्मपुत्र का जलस्तर बढ़ा

Assam flood
ANI

असम में बाढ़ की स्थिति बुधवार को भी बेहद गंभीर बनी रही। अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ से राज्य में 12 और व्यक्तियों की मौत हो गई है जबकि 32 जिलों में 55 लाख लोग इससे प्रभावित हैं।

गुवाहाटी। असम में बाढ़ की स्थिति बुधवार को भी बेहद गंभीर बनी रही। अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ से राज्य में 12 और व्यक्तियों की मौत हो गई है जबकि 32 जिलों में 55 लाख लोग इससे प्रभावित हैं। अधिकारियों ने बताया कि राज्य की दो प्रमुख नदियों ब्रह्मपुत्र और बराक का जलस्तर लगातार बढ़ने से नये इलाकों में बाढ़ का पानी भरने लगा है। उन्होंने बताया कि होजाई में चार लोगों की मौत हुई है जबकि बारपेटा और नलबाड़ी में तीन-तीन और कामरुप जिले में दो लोगों की मौत हुई है।

इसे भी पढ़ें: आरएसएस की तीन दिवसीय बैठक 7 जुलाई से राजस्थान में होगी

उन्होंने बताया कि राज्य में बाढ़ और भूस्खलन से अभी तक 101 लोगों की मौत हुई है। अधिकारियों ने बताया कि बराक घाटी के तीन जिलों... कछार, करीमगंज और हैलीकांडी में हालत अभी भी गंभीर है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, राज्य के 36 में से 32 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं जिसके कारण 54,57,601 लोग बाढ़ की चपेट में हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़