By अंकित सिंह | Mar 20, 2023
दरअसल, ममता बनर्जी ने ‘इंडियन सुपर लीग’ (आईएसएल) जीतने के लिए मोहन बागान को सम्मानित करही थी। इसी दौरान उन्होंने ‘‘अबार खेला होबे’’ (हम फिर से खेल खेलेंगे) नारा दिया। ममता ने यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल देश को राह दिखाता रहेगा। उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि बंगाल का एक फुटबॉल क्लब देश में शीर्ष पर रहा है। बंगाल जो आज सोचता है, भारत वह कल सोचता है। मोहन बागान ने एक बार फिर यह कर दिखाया है। मोहन बागान की जीत इसकी पुन: पुष्टि करती है कि बंगाल को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता...बंगाल राह दिखाता है और बंगाल दुनिया पर जीत हासिल करेगा। बनर्जी ने कोलकाता के प्रसिद्ध ‘मैदान’ में अपने हस्ताक्षर वाली फुटबॉल समर्थकों पर फेंकते हुए यह टिप्पणियां कीं।