Mamata Banerjee मिल सकती है CM Naveen Patinaik से मुलाकात, नेता सुदीप बंदोपाध्याय ने दी जानकारी

CM mamata banerjee
प्रतिरूप फोटो
ANI Image

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 23 मार्च को पड़ोसी राज्य की दो दिवसीय यात्रा के दौरान ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात कर सकती हैं। तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी। इस यात्रा के दौरान ममता बनर्जी पुरी के जगन्नाथ मंदिर में पूजा भी करेंगी।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 23 मार्च को पड़ोसी राज्य की दो दिवसीय यात्रा के दौरान ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात कर सकती हैं। तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी। इस यात्रा के दौरान ममता बनर्जी पुरी के जगन्नाथ मंदिर में पूजा भी करेंगी।

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सदस्य सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा, ‘‘वह (बनर्जी) 23 मार्च को नवीन पटनायक से मुलाकात करेंगी।’’ दोनों नेता 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए विपक्षी एकता पर चर्चा कर सकते हैं। राज्य सचिवालय के एक अधिकारी ने बताया कि बनर्जी के 21 मार्च की शाम को ओडिशा रवाना होने और अगले दिन पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर में पूजा करने की संभावना है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह मुख्यमंत्री का निजी दौरा है। वह 21 मार्च को रवाना हो सकती हैं और अगले दिन पुरी के जगन्नाथ मंदिर में पूजा करेंगी।’’ भुवनेश्वर से कोलकाता के लिए उड़ान भरने से पहले बनर्जी के बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष पटनायक से मिलने की संभावना है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़