Lok Sabha Election: अब तक 80 से ज्यादा इंटरव्यू दे चुके हैं PM Modi, राहुल क्यों बचते दिखाई दे रहे हैं?

By अंकित सिंह | May 28, 2024

प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव प्रचार के तहत टीवी और प्रिंट मीडिया में लगभग 80 साक्षात्कार दिए हैं। इस बीच, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अब तक केवल एक ही दिया है। ऐसे में बड़ा सवाल यही है कि प्रधानमंत्री पर वार करने वाले आखिर इस चुनाव में साक्षात्कार देने से क्यों बच रहे? कांग्रेस ने हमेशा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पर्याप्त संवाद नहीं करने के लिए पीएम पर हमला किया है।

इसे भी पढ़ें: Gorakhpur में Ravi Kishan को बड़ी जीत की उम्मीद, विकास कार्यों की बदौलत मिल रहा अपार जन समर्थन

दूसरी ओर देखे तो पीएम को सीधे संवाद करने की कला में महारत हासिल है। जहां एक ओर वह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और इंस्टाग्रामर्स से मिल रहे हैं, वहीं उन्होंने लोगों से जुड़ने के लिए रेडियो का भी इस्तेमाल किया है। हालाँकि, इस बार, उन्होंने स्थानीय और राष्ट्रीय मीडिया के साथ कई साक्षात्कार करके अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। प्रधानमंत्री ने लोकप्रिय स्थानीय मीडिया से भी बातचीत के जरिए भी विपक्ष पर निशाना साधने का प्रयास किया है। अब, कांग्रेस और गांधी ने इसका इस्तेमाल प्रधानमंत्री पर हमला करने और उन पर निशाना साधने के लिए किया है। 

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी