Lok Sabha Election: सपा ने जारी की तीसरी सूची, बदायूं से धर्मेंद्र नहीं, अब शिवपाल यादव लड़ेंगे चुनाव

By अंकित सिंह | Feb 20, 2024

समाजवादी पार्टी (सपा) ने आज (20 फरवरी) उत्तर प्रदेश में पांच उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। सपा ने बदायूँ में धर्मेन्द्र यादव की जगह शिवपाल यादव को उम्मीदवार बनाया है। सपा ने जिन पांच उम्मीदवारों की सूची को जारी किया है उसमें बदायूं से शिवपाल सिंह यादव के अलावा कैराना से एकरा हसन, बरेली से प्रवीण सिंह एरन, हमीरपुर से राजेंद्र सिंह राजपूत और वाराणसी से सुरेंद्र सिंह पटेल है। वाराणसी से उम्मीदवार का ऐलान कर अखिलेश यादव ने कांग्रेस को सख्त संदेश दे दिया है कि सीट बंटवारे को लेकर आप निर्णय लीजिए अन्यथा हम अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी कर चुके हैं। 

इसे भी पढ़ें: Lok Sabha Election: सपा ने 11 और उम्मीदवारों का किया ऐलान, अफजल अंसारी को गाजीपुर से टिकट

समाजवादी पार्टी की ओर से जो सूची साझा की गई है उसमें सबसे ऊपर लिखा गया है पीडीए के नाम पर अबकी बार एकजुट मतदान होगा। इस सूची में मुजफ्फरनगर से हरेंद्र मलिक के अवाला आंवला से नीरज मौर्य, शाहजहांपुर से राजेश कश्यप और हरदोई से श्रीमती उषा वर्मा का नाम है। इसके अलावा मिश्रिख से रामपाल राजवंशी, मोहनलालगंज से आरके चौधरी, प्रतापगढ़ से एसपी सिंह पटेल, बहराइच से रमेश गौतम, गोंडा से श्रीमती श्रेया वर्मा, गाजीपुर से अफजाल अंसारी और चंदौली से वीरेंद्र सिंह को समाजवादी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले समाजवादी पार्टी (सपा) ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 16 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। डिंपल यादव मैनपुरी से, शफीकुर रहमान बर्क संभल से और रविदास मेहरोत्रा ​​लखनऊ से चुनाव लड़ेंगे। 

प्रमुख खबरें

Kapil Dev ने अधिकारियों से की अपील, DP World India Championship देखने आ रहे दर्शकों की मदद करें

India vs West Indies निर्णायक टी20 में भारत की नजरें बल्लेबाजी पर, Bhuvneshwar Kumar की वापसी

Harmanpreet Kaur का अनुभव युवाओं के लिए अहम, कप्तान Smriti Mandhana ने बताया

Saraswati Puja 2026: 17 अक्टूबर को है सरस्वती पूजा, किताबों से लेकर संगीत के सामान तक की होगी पूजा