Lok Sabha Election: यूपी में कमाल कर रहा दो लड़कों की जोड़ी! NDA की तुलना में इंडिया गठबंधन को बड़ी बढ़त

By अंकित सिंह | Jun 04, 2024

उत्तर प्रदेश में बड़ा उलटफेर होता दिखाई दे रहा है। शुरुआती रुझानों में उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन जबरदस्त तरीके से आगे है। वहीं, भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को बड़ा झटका लगता हुआ दिखाई दे रहा है। शुरुआती रुझानों में अकेले समाजवादी पार्टी अपने दम पर उत्तर प्रदेश में 35 सीटों पर आगे चल रही है जबकि भाजपा सिर्फ 33 सीटों पर आगे है। यह अपने आप में चौंकाने वाली खबर है। हालांकि यह फिलहाल शुरूआती रुझान है। लेकिन कहीं ना कहीं यह सभी को चौका रहा है। अमेठी से स्मृति ईरानी पीछे चल रही हैं। आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव निरहुआ पीछे चल रहे हैं। यूपी में कांग्रेस 6 सीटों पर आगे चल रही है जबकि बसपा ने एक पर अपना बढ़त बनाए हुए हैं। 

इसे भी पढ़ें: आतिशी ने दिल्ली को अतिरिक्त पानी देने के लिए उप्र और हरियाणा के मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर घटना की सीसीटीवी फुटेज शेयर करते हुए अखिलेश ने कहा कि विपक्षी कार्यकर्ताओं के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई बंद होनी चाहिए, और "हिरासत में लिए गए" लोगों को तुरंत रिहा करने को कहा। उन्होंने आगे कहा, "जब सभी राजनीतिक दल शांतिपूर्ण तरीके से काम कर रहे हैं, तो शासन को किसी भी अनैतिक कार्य से बचना चाहिए, जिससे जनता में आक्रोश भड़के। उम्मीद है कि पक्षपातपूर्ण जिलाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों को तत्काल हटाया जाएगा और मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होगी।" सपा प्रमुख ने उम्मीद जताई कि पक्षपातपूर्ण जिलाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों को उनके पदों से हटाया जाएगा और मतगणना शांतिपूर्ण माहौल में होगी।

प्रमुख खबरें

B. Nagendra का इस्तीफा, Manuvadis पर लगाया निशाना, Valmiki Scam में घिरे कर्नाटक के मंत्री

Nepal Flood से भारत-नेपाल व्यापार प्रभावित, Sonauli Border पर 16 किमी तक ट्रकों की कतार

NCLT पर Rahul Gandhi का बड़ा हमला: देश में अमीरों और गरीबों के लिए अलग-अलग System क्यों?

IndiGo Ventures करेगा Sarvam में निवेश, विमानन संचालन में होगा सुधार