लोकसभा चुनाव भाजपा के ‘ताबूत में आखिरी कील’ साबित होंगे: ममता बनर्जी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 12, 2019

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि यह लोकसभा चुनाव भाजपा के लिए ‘ताबूत में आखिरी कील’ साबित होंगे और इससे नरेंद्र मोदी के ‘डर के साम्राज्य’ का खात्मा होगा। तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ने भाजपा और प्रधानमंत्री पर हमला करते हुए कहा कि चुनावी लड़ाई ‘एकजुट भारत और कुछ अलग-थलग पड़े लोगों’ के बीच होगी। प्रदेश की सभी 42 लोकसभा सीटों पर टीएमसी के प्रत्याशियों की घोषणा करने के बाद एक पत्रकार वार्ता में बनर्जी ने कहा, ‘‘2019 का लोकसभा चुनाव भाजपा के लिए ‘ताबूत में आखिरी कील’ साबित होगा और नरेंद्र मोदी के डर के शासन से निजात दिलाएगा। यह चुनाव एकजुट भारत और कुछ अलग थलग लोगों के बीच होगा।’’

इसे भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव में सच की जीत होगी, मोदी और नफरत की हार होगी: राहुल

बनर्जी ने कहा कि भाजपा विरोधी पार्टियों की गठबंधन सरकार नौकरियों के ज्यादा अवसर सृजित करेगी, जम्मू कश्मीर में शांति और स्थिरता लगाएगी और डर के माहौल से छुटकारा दिलाएगी।’’ टीएमसी की प्रमुख नेता ने भाजपा पर चुनाव आयोग पर दबाव बनाने का आरोप लगाया और कहा कि इसीलिए चुनाव कार्यक्रम को बहुत ज्यादा लंबा खींचा गया है ताकि प्रधानमंत्री समूचे देश में व्यापक अभियान शुरू कर सकें। अपने दावे के समर्थन में बनर्जी ने कहा कि मोदी के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में मतदान अंतिम चरण यानी 19 मई को होना है। उन्होंने कहा, ‘‘ भाजपा चुनाव आयोग को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है जैसे संवैधानिक निकाय सिर्फ उनका है। चुनाव आयोग हर पार्टी का है। उन्हें (चुनाव आयोग) विभिन्न सिनेमा हॉल में दिखाए जा रहे नरेंद्र मोदी के विज्ञापनों के संबंध में कार्रवाई करनी चाहिए।’’

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi के आरोपों के बीच बोले चिराग पासवान, चुनावी प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का जवाब दें CEC ज्ञानेश कुमार

नेतन्याहू ने अपने भाषण से इस्लामिक देशों में ही करा दी फूट? 77 देशों का वॉकआउट, 4 प्रमुख मुस्लिम बहुल मुल्क अपनी सीट पर जमे रहे, Abraham Accords है वजह?

Mental Health सुधारने में मददगार है Color Therapy, तनाव और डिप्रेशन से दिलाती है राहत

The Vvaan Movie Review | सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फैंटेसी थ्रिलर बहुत सारे आइडियाज़ के बोझ तले दबी