लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी मायावती, कहा- गठबंधन को जीताना पहली जिम्मेदारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 20, 2019

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने बुधवार को आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया। उन्होंने यहां कहा ‘‘मैं जब चाहूं, लोकसभा का चुनाव जीत सकती हूं। हमारा गठबंधन बेहतर स्थिति में है। मैं लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ूंगी। आगे जरूरत पड़ने पर किसी भी सीट से मैं चुनाव लड़ सकती हूं।’ मायावती ने कहा बाद में जरूरत पड़ने पर, मैं जिस सीट से चाहूंगी उस सीट को खाली कराकर लोकसभा की सांसद बन सकती हूं। अभी की जरूरत को देखते हुए तथा अपनी पार्टी के व्यापक हित, जनहित और देश के हित में मेरा अभी लोकसभा का चुनाव न लड़ना ज्यादा बेहतर है।’’

इसे भी पढ़ें: RSS के आशीर्वाद के बिना मोदी सरकार में कोई पद नहीं मिल सकता: सिब्बल

उन्होंने कहा  देश के लोग भाजपा की वर्तमान अहंकारी, निरंकुश, जातिवादी औरसांप्रदायिक सरकार को उखाड़ फेंकना चाहते हैं। इसी संकल्प के साथ ही यहां उप्र में बसपा, सपा और रालोद का गठबंधन किया गया है। गठबंधन अपनी तीनों पार्टियों की हर सीट जीतने के लिये पूरे जी जान से लगा हुआ है। इसे मैं किसी भी कीमत पर थोड़ा सा भी नुकसान होते हुये नहीं देखना चाहती हूं। इसलिये मेरे खुद के जीतने से ज्यादा महत्वपूर्ण इस चुनाव में प्रदेश की एक एक लोकसभा सीट को जीतना है ताकि हमारी पार्टी के सामाजिक परिवर्तन व आर्थिक मुक्ति के मिशन को भी पूरा बल मिले। 

प्रमुख खबरें

Sandesara Case में Delhi Court का बड़ा आदेश, Google को 36 घंटे में हटाने होंगे सभी URL

Middle East टेंशन से Stock Market धड़ाम, Sensex 900 अंक लुढ़का, Crude Oil $100 के करीब

NATO से बाहर निकलने की तैयारी में US, Trump के फैसले से Europe की सामूहिक सुरक्षा व्यवस्था होगी ध्वस्त

NSD Admission: एक्टिंग के लिए उम्र सीमा मनमानी, Delhi High Court ने 30 साल की Age Limit पर लगाई रोक