अग्निपथ योजना, महंगाई को लेकर लोकसभा में विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी, कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 18, 2022

नयी दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को लोकसभा में कई विपक्षी दलों के सदस्यों ने सेना में भर्ती की ‘अग्निपथ’ योजना और महंगाई समेत अन्य विषयों को लेकर सदन में हंगामा किया जिस कारण कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। एक बार के स्थगन के बाद जब अपराह्न दो बजे निचने सदन की कार्यवाही पुन: आरंभ हुई तो कांग्रेस और कुछ अन्य दलों के सदस्य नारेबाजी करते हुए आसन के निकट पहुंच गए। कुछ सदस्यों ने हाथों में तख्तियां ले रखीं थीं जिन पर पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम में बढ़ोतरी का उल्लेख था।

इसे भी पढ़ें: Bus Fell In Narmada River | दुर्घटनाग्रस्त हुई बस दस साल से अधिक पुरानी, जल्द खत्म हो रहा था फिटनेस प्रमाणपत्र

सदन की कार्यवाही स्थगित करने से पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि आज राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान हो रहा है और हर चुनाव देश के लोगों के लिये उत्सव के समान होता है। उन्होंने सदस्यों से कहा, ‘‘हम सभी को राष्ट्रपति चुनाव उत्सव के रूप में मनाना चाहिए।’’ भारत के 15वें राष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए सोमवार को मतदान सुबह 10 बजे आरंभ हो गया। इस चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का मुकाबला विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा से है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस चुनाव में सबसे पहले मतदान किया। मतदान की प्रक्रिया पांच बजे समाप्त होगी। उत्तर प्रदेश के रामपुर से निर्वाचित सदस्य घनश्याम सिंह लोधी, आजमगढ़ से चुने गए दिनेश लाल यादव निरहुआ तथा पश्चिम बंगाल के आसनसोल से चुने गए शत्रुघ्न प्रसाद सिन्हा ने सदन में सदस्यता की शपथ ली।

प्रमुख खबरें

Karnataka Congress Crisis | कर्नाटक में सत्ता की खींचतान! कांग्रेस आलाकमान का बड़ा कदम, सीएम सिद्धारमैया दिल्ली तलब

India-US Relations | भारत हम पर 100% भरोसा कर सकता है: पीएम मोदी के लिए डोनाल्ड ट्रंप का विशेष संदेश

Jammu and Kashmir: शोपियां में NIA की बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित दारुल उलूम सिराजुल उलूम और पूर्व जमात प्रमुख के घर पर छापेमारी

महंगाई की चौतरफा मार! ईंधन की कीमतों में फिर भारी उछाल, दिल्ली में पेट्रोल 102 और डीजल 95 के पार