रुझानों में NDA 300 पार, वाराणसी में PM मोदी का जलवा बरकरार

By अभिनय आकाश | May 23, 2019

वाराणसी। लोकसभा चुनाव के वोटिंग का काउंटडाउन लगातार जारी है। देश की 542 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन आगे चल रही है। भाजपा नीत राजग गठबंधन ने शुरुआती रुझान में 300 का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से 20 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: बेगूसराय के रुझान में गिरिराज का राज, कन्हैया को नहीं मिला वोटरों का साथ

वाराणसी की सीट पर पीएम मोदी का मुकाबला कांग्रेस के अजय राय और समाजवादी पार्टी की शालिनी यादव से है। पिछली बार साल 2014 में नरेंद्र मोदी आप के उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल से 3 लाख 71 हजार 785 वोटों से जीते थे। नरेंद्र मोदी को कुल 5 लाख 81 हजार 22 वोट हासिल हुए थे जबकि दूसरे स्थान पर रहे अरविंद केजरीवाल को 2 लाख 9 हजार 238 मत प्राप्त हुए थे। कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय 75 हजार 614 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे। तब बसपा के प्रत्याशी विजय प्रकाश जायसवाल 60 हजार 579 और उस समय यूपी की सत्ता पर काबिज सपा के प्रत्याशी को 45 हजार 291 मतों से ही संतोष करना पड़ा था। इस बार यूपी में सपा बसपा ने यहां संयुक्त उम्मीदवार उतारा है।

प्रमुख खबरें

राजीव गांधी के साथ पंजाब से आए थे, संभालते थे सोनिया का क्षेत्र, जाने कौन हैं KL Sharma जिन्हें कांग्रेस ने अमेठी से बनाया उम्मीदवार

इंग्लैंड क्रिकेट में शोक की लहर, युवा क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा

Nargis- Raj Kapoor Love Story | नरगिस की खूबसूरती के दीवाने हो गये थे शादीशुदा राज कपूर, दोनों ने 9 साल तक किया एक दूसरे को डेट, फिर टूटा रिश्ता

Chhattisgarh : BSF जवानों की बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, 17 जवान घायल