लोकसभा ने जैव विविधता विधेयक को संसद की संयुक्त समिति के पास भेजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 20, 2021

नयी दिल्ली। लोकसभा ने सोमवार को जैव विविधता विधेयक को विचारार्थ संसद के दोनों सदनों की संयुक्त समिति के पास भेज दिया। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने विधेयक को संसद की संयुक्त समिति के पास भेजने का प्रस्ताव सदन में रखा जिसे ध्वनिमत से मंजूरी दी गई। इस समिति में लोकसभा के 21 और राज्यसभा के 10 सदस्य शामिल होंगे। उम्मीद की जाती है कि समिति अगले सत्र के पहले सप्ताह के अंतिम दिन अपनी रिपोर्ट निचले सदन को देगी।

इसे भी पढ़ें: आईआईएसईआर कोलकाता में होगी राष्ट्रीय अंतरिक्ष विज्ञान संगोष्ठी-2022

राज्यसभा की ओर से भी इस समिति के लिए जल्द ही सदस्यों को नामित किए जाने की संभावना है। इस विधेयक में जैव विविधिता अधिनियम 2002 के कुछ नियमों में ढील देने के प्रावधान किया गया है ताकि अनुसंधान को गति दी जा सके। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से इस विधेयक को संसद की स्थायी समिति के पास भेजने का आग्रह किया था।

प्रमुख खबरें

Social Media पर रुके बाल यौन शोषण सामग्री, Supreme Court ने POCSO नियमों पर मांगा जवाब

UPI पर MDR शुल्क का केवल 10% मूल्य ही उपभोक्ताओं पर पड़ने का जोखिम: NPCI

Indira Gandhi का उदाहरण देकर Rahul Gandhi ने पूछा, BJP और Modi-Shah सत्ता विरोधी लहर से कैसे बचते हैं?

GMR Hospitality को मिला Delhi Airport के Terminal-3 पर खानपान केंद्र चलाने का ठेका