अमरनाथ में बादल फटने से कई श्रद्धालुओं की मृत्यु, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जताया दुख

By अंकित सिंह | Jul 08, 2022

अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने लगभग 10 लोगों की दुखद मृत्यु हो गई है। वहीं बचाव अभियान जारी है। इस घटना को लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दुख जताया है। ओम बिरला ने कहा कि पवित्र गुफा के निकट बादल फटने से श्रद्धालुओं की असामयिक मृत्यु बेहद दुखद है। उन्होंने आगे कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवदेनाएं जताते हुए उन्होंने घायल व लापता श्रद्धालुओं की कुशलता के लिए भी प्रार्थना की है। 

इसे भी पढ़ें: बाल-बाल हादसे का शिकार होने से बचा हेलीकॉप्टर, आपात लैंडिंग के बाद DGCA ने दिए जांच के आदेश

अतुल करवाल ने आगे कहा कि वहां पर और भी कई संस्थाओं की टीमें जैसे ITBP, आर्मी, लोकल पुलिस मौजूद है। वहां ढलान काफी ज्यादा है इसलिए पानी काफी तेजी से आता है। बहाव के चलते टेंटों को नुकसान पहुंचा है। आशा है कि बहाव और कम हो जाएगा लेकिन हम हर स्थिति के लिए तैयार हैं। जम्मू-कश्मीर एलजी मनोज सिन्हा ने कहा है कि एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, बीएसएफ, सेना, जेकेपी और श्राइन बोर्ड प्रशासन द्वारा बचाव अभियान जारी है। पीएम मोदी और गृह मंत्री से बात की और उन्हें जानकारी दी। उन्होंने हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। तीर्थयात्रियों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के निर्देश जारी किए गए हैं। मैं स्थिति पर करीब से नजर रख रहा हूं।  

प्रमुख खबरें

Jammu and Kashmir: शोपियां में NIA की बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित दारुल उलूम सिराजुल उलूम और पूर्व जमात प्रमुख के घर पर छापेमारी

महंगाई की चौतरफा मार! ईंधन की कीमतों में फिर भारी उछाल, दिल्ली में पेट्रोल 102 और डीजल 95 के पार

Bengaluru की Startup Pronto पर बड़ा आरोप, AI Training के लिए घरों में हो रही Video Recording?

USA में भारतीय सेना का जलवा, Gulveer Singh ने National Record तोड़कर जीता सिल्वर मेडल