Lok Sabha में लौटे स्पीकर ओम बिरला का विपक्ष को कड़ा संदेश, किसी को विशेषाधिकार नहीं, नियमों से चलेगा सदन

By अंकित सिंह | Mar 12, 2026

विपक्ष द्वारा उनके खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को खारिज किए जाने के एक दिन बाद, ओम बिरला आज लोकसभा में अध्यक्ष की कुर्सी पर वापस लौटे। विपक्ष द्वारा उन पर लगाए गए पक्षपात के आरोपों को खारिज करते हुए बिरला ने कहा कि कुछ लोगों ने मुझ पर कुछ सांसदों को संसद में बोलने से रोकने का आरोप लगाया है। लेकिन मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैं हमेशा सभी सांसदों को बोलने की अनुमति देता हूं, लेकिन नियमों और विनियमों के तहत। 

इसके साथ ही बिरला ने कहा कि सदन द्वारा मुझ पर व्यक्त किए गए विश्वास के लिए सभी का आभार व्यक्त करता हूं, इस विश्वास को अपनी जिम्मेदारी मानते हुए पूरी निष्ठा, निष्पक्षता और संवैधानिक मर्यादा के साथ निभाऊंगा। उन्होंने कहा कि कुछ सदस्यों का मानना था कि नेता प्रतिपक्ष सदन से ऊपर हैं और किसी भी विषय पर बोल सकते हैं, लेकिन ऐसा विशेषाधिकार किसी को नहीं है और चाहे प्रधानमंत्री हों, मंत्री हों, विपक्ष के नेता हों या अन्य सदस्य, सभी को नियम के अनुसार ही बोलने का अधिकार है। ये नियम सदन ने ही बनाए हैं और मुझे विरासत में मिले हैं। 

इसे भी पढ़ें: Parliament Budget Session Live Updates: विपक्षी सांसदों ने Speaker के खिलाफ पेश किया Removal Resolution

ओम बिरला ने कहा कि स्वतंत्र भारत के संसदीय इतिहास में तीसरी बार लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हुई है। मैंने हमेशा यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया है कि सदन का प्रत्येक सदस्य नियमों और प्रक्रियाओं के दायरे में रहकर मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त करे। हालांकि, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को एलपीजी के मुद्दे पर बोलने देने की मांग करते हुए कांग्रेस सदस्यों ने शोर-शराबा किया, जिसके कारण सदन की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। 

प्रमुख खबरें

भाई से शादी, डार्लिंग आई लव यू-गुडनाइट, चलो सोने चलते हैं...Ilhan Omar पर ऐसे बरसे Donald Trump, दुनिया हैरान

Karnataka में CM पद का Game शुरू? जोशी का दावा- Congress में Siddaramaiah की कुर्सी पर संकट

Strong Room में BJP कार्यकर्ता? Gaurav Gogoi ने Election Commission पर उठाए गंभीर सवाल

ईरान की तारीफ, टूट जाएगा NATO, जर्मनी पर ऐसे भड़ास निकालेंगे ट्रंप