लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई, पटवारी को 50 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा

By दिनेश शुक्ल | Mar 19, 2021

धार। इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने धार जिले के राजोद में एक पटवारी को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि पटवारी ने एक किसान से जमीन नामांतरण के एवज में रिश्वत की मांग की थी, जिसकी शिकायत के बाद लोकायुक्त पुलिस की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई को अंजाम दिया। 

इसे भी पढ़ें: ब्रेक फेल होने के बाद अनियंत्रित ट्राले ने तीन वाहनों को मारी टक्कर, दो की मौत

लोकायुक्त पुलिस ने शिकायत की तस्दीक कराने के बाद योजनाबद्ध तरीके से फरियादी प्रकाश को गुरुवार को ग्राम राजोद स्थित पटवारी के शासकीय कार्यालय में पैसे लेकर भेजा और जैसे ही उसने पैसे दिये, उसी समय लोकायुक्त की टीम ने दबिश देकर पटवारी रफीक खान को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया। लोकायुक्त की टीम ने आरोपित के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा-7 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है और फिलहाल आगे की कार्रवाई जारी है। 

प्रमुख खबरें

Donald Trump से मिले तिब्बती संगठन, Xi Jinping के सामने Panchen Lama की रिहाई उठाने की मांग

Houthis से सीधे भिड़ने से पीछे हट गये America, Israel और Pakistan, मगर China ने हिम्मत दिखाते हुए संभाला मोर्चा

Nainital के Kainchi Dham के पास जरूर देखें Bhowali, नगरी गांव और श्यामखेत टी गार्डन

Semiconductor क्षेत्र में 14 अरब डॉलर निवेश करेगी Tata Electronics, धोलेरा और जागीरोड में काम तेज