अच्छी शुरुआत के बाद मैच में बड़े स्कोर नही बनाने से निराश है लोकेश राहुल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 28, 2019

मैनचेस्टर। भारतीय खिलाड़ी लोकेश राहुल मैच में अपनी शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाने पर निराश तो हैं लेकिन चिंतित बिलकुल नहीं क्योंकि उनका मानना ​​है कि वह बहुत सारी चीजें सही कर रहे हैं। राहुल ने पांच मैचों में 26, नाबाद 11, 57, 30 और 48 का स्कोर बनाया है और आस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच को छोड़कर वह जल्दी ही आउट हो गये। कर्नाटक के इस बल्लेबाज ने कहा कि यह थोड़ा निराशाजनक है। 

उन्होंने स्वीकार किया कि उन्हें कुछ और रन बनाने चाहिये। उन्होंने कहा कि मैं पहले 10 या 15 ओवरों में सलामी बल्लेबाज के तौर पर शुरूआती 25, 30 रन बनाने के लिये कड़ी मेहनत कर रहा हूं जो सबसे कठिन होता है। जब तेज रन जुटाने का समय आता है तब आउट होना थोड़ा निराशाजनक है कि मैं ऐसा नहीं कर पाया। 

इसे भी पढ़ें: वॉर्नर के बिना सनराइजर्स हैदराबाद अहम मुकाबले में MI से भिड़ेगी

उन्होंने कहा कि लेकिन फिर भी मैं बैठकर आकलन करूंगा। लेकिन इससे मैं चिंतित नहीं होऊंगा क्योंकि बहुत सारी चीजें हैं जो मैं सही कर रहा हूं और मुझे पता है कि मैंने जो गलतियां की हैं, मैं उनसे सीख सकता हूं और बेहतर हो सकता हूं। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह