स्टार बल्लेबाज के एल राहुल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में होंगे उपकप्तान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 18, 2021

नयी दिल्ली। सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 26 दिसंबर से शुरू हो रही तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए भारतीय टीम के उप कप्तान बनेंगे। बीसीसीआई सूत्रों ने शनिवार को इस बात की पुष्टि की।  रोहित शर्मा को श्रृंखला के लिए विराट कोहली का उत्तराधिकारी बनाया गया था, लेकिन मांसपेशियों में खिंचाव के कारण वह टेस्ट श्रृंखला से बाहर हो गये। राहुल ने अब तक 40 टेस्ट खेले हैं। इस 29 साल के खिलाड़ी ने इस प्रारूप में छह शतकों की मदद से 35.16 की औसत से 2321 रन बनाए हैं। राहुल को भविष्य के भारतीय कप्तान के तौर पर देखा जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: हेलीकॉप्टर दुर्घटना पर कोर्ट ऑफ इंक्वायरी निष्पक्ष होगी, इसमें कुछ हफ्ते लगेंगे: वायुसेना प्रमुख

राहुल फिलहाल उन चुनिंदा विशेषज्ञ बल्लेबाजों में से एक है जो सभी प्रारूपों में खेलते है। राहुल की उम्र और अनुभव भी उनके पक्ष में जाती है जो कोहली के बाद लंबे समय तक टीम की बागडोर संभाल सकते है। यह भी उम्मीद की जा रही है कि राहुल आने वाले दिनों में सीमित ओवर के प्रारूप में उपकप्तान नियुक्त होंगे। इंडियन प्रीमियर लीग की लखनऊ की नयी फ्रेंचाइजी के कप्तान के लिए भी उनके नाम की चर्चा हो रही है।

प्रमुख खबरें

मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क और सरगनाओं पर NCB का कड़ा रुख

Cabinet Chintan Shivir: सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर मंथन

BCCI घरेलू सत्र के लिए Muthoot Fincorp को 35 मैचों के Title Sponsor अधिकार सौंपेगा

वैवाहिक विवाद में पॉक्सो के तहत माता-पिता की तुरंत गिरफ्तारी नहीं होगी: Supreme Court