By रेनू तिवारी | May 24, 2019
साल 2019 के लोकसभा चुनावों से कई बॉलीवुड सितारों ने राजनीति में डेब्यू किया। कुछ तो पहले से ही राजनीति में अपना सिक्का जमा चुके थे जो फिर इस बार अपनी किस्मत आज़माने की लिए चुनावी मैदान में उतरे। वहीं कुछ नये चेहरे थे जो इस बार राजनीति में अपनी फैन फॉलोइंग बनाना चाहते थे। 23 मई की जनादेश आया और इस जनादेश ने कई सितारों की किस्मत चमकाई और कई सितारों के सपने ध्वस्त कर दिए। आइये जानते है जनादेश ने किन सितारों को जीताया किन सितारों को हराया-
हेमा मालिनी
बॉलीवुड की 'ड्रीमगर्ल' हेमा मालिनी 2003 से 2009 तक राज्यसभा कि सांसद थी। साल 2014 में हेमा मालनी ने मथुरा से लोकसभा चुनाव लड़ा था। इस बार यानि 2019 में भी हेमा ने मथुरा लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरी और फिर एक बार ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
इसे भी पढ़ें: मोदी लहर ने बिहार में महागठबंधन के फॉर्मूले को किया ध्वस्त
सनी देओल
लंबे समय से बॉलीवुड में फ्लॉप होने के बाद सनी देओल ने इस बार राजनीति में अपनी किस्मत आजमाई, और सनी देओल को जनता ने पसंद किया। 558719 मतों से चुनाव में जीत दर्ज कराई। सनी देओल पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट के प्रत्याशी थे।
रवि किशन
भोजपुरी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग से सिनेमा पर राज करने वाले रवि किशन को भी जनता का साथ मिला। गोरखपुर से रवि किशन को 717122 वोटों से जीत हासिल हुई।
स्मृति ईरानी
टीवी की सबसे पॉलुलर बहू तुलसी यानी स्मृति ईरानी ने अमेठी में इतिहास रच दिया। अपनी मेहनत और जज्बे से स्मृति ईरानी ने 5 साल अमेठी में डट कर काम किया और नतीजा रहा की कांग्रेस का गढ़ मानी जाने वाली अमेठी से राहुल गांधी को उखाड़ खेका।
इसे भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2019: मोदी की जीत पर फलस्तीन के राष्ट्रपति ने दी बधाई
बाबुल सुप्रीयो
प्लेबैक सिंगर और अभिनेता रहे बाबुल सुप्रियो 2014 में पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद रहे थे। 2019 में भी बाबुल सुप्रीयो ने तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार को हरा कर विजय हासिल की।
नुसरत जहां
बंगाली एक्ट्रेस नुसरत जहां ने भी 2019 के लोकसभा चुनाव से अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत की जिसमें पश्चिम बंगाल बसीरहाट लोकसभा सीट ने तृणमूल कांग्रेस ने नुसरत जहां को टिकल दिया और नुसरत ने बीजेपी कैंडिडेट को हरा कर अपनी जीत दर्ज की।
किरण खेर
एक्टर अनुपन खैर की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस किरण खेर एक मंझी हुई कलाकार है। रियली शो में वह अकसर दिखाई देती हैं। साथ ही साथ किरण राजनीति में भी एक्टिव रहती हैं। किरण खेर को चंडीगढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी ने 2014 के टिकट दिया था, और इस बार भी 2019 में चंडीगढ़ सीट से उन्होंने 46,970 वोटों से जीत दर्ज की।
मनोज तिवारी
भोजपुरी सिंगर और अभिनेता मनोज तिवारी ने 2014 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली से चुना लड़ा और मोदी की लहर से वो सांसद भी बने। इस बार भी मनोज तिवारी ने शीला दीक्षित को भारी वोटों से हरा कर मात दी।
भगवंत मान
पंजाबीस सिंगर भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी से संगरूर सीट पर जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस कैंडिडेट केवल सिंह ढिल्लन को हराया।
देव अधिकारी
बंगाल सिनेमा के सुपरस्टार देव अधिकारी पर भी ममता बनर्जी ने अपना हाथ रहा और पश्चिम बंगाल की घटल सीट से टिकट देकर देव अधिकारी को 1,07,973 से जीताया।
हंसराज हंस
हंसराज हंस ने भी दिल्ली में अपनी जाति के नाम पर खूब वोट कमाए। वाल्मिकी समुदाय के लोगों ने हंसराज हंस को उत्तर पश्चिम दिल्ली से अपना सांसद चुना।
मिमी चक्रवर्ती
बंगाली सिनेमा की सुपरस्टार मिमी चक्रवर्ती ने भी तृणमूल कांग्रेस पार्टी से जादवपुर सीट पर जीत दर्ज करवाई।
शताब्दी रॉय
सतबदी रॉय एक भारतीय अभिनेत्री और फिल्म निर्देशक के साथ-साथ राजनीतिज्ञ भी हैं। एक अभिनेत्री के रूप में वह बंगाली सिनेमा में अपने काम के लिए जानी जाती हैं। बीरभूम से तृणमूल कांग्रेस के तरफ से जीत दर्ज करवाई।
सुमनलता
सुमनता के पति इस क्षेत्र के कांग्रेस से तीन पर सांसद रह चुके थे, पिछले साल उनकी मौत हो गई थी। सुमनलता बेहद मजबूत प्रत्याशी थीं। कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने सुमनलता का सपोर्ट किया। दलित आदिवासी और महिला संगठनों ने उनका समर्थन किया। मांड्या सीट पर कन्नड़ निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर सुमनलता ने जीत दर्ज की।