लंदन का ऐतिहासिक रॉयल अल्बर्ट हॉल एक बार फिर लता मंगेशकर के गीतों से गूंजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 30, 2023

लंदन के रॉयल अल्बर्ट हॉल में ‘स्वर कोकिला’ लता मंगेशकर के लाइव कंसर्ट के करीब 49 साल बाद इस ऐतिहासिक स्थल पर एक बार फिर उनके गीत गूंजे। आयोजकों ने लता को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित विशेष संगीत कार्यक्रम में उनके लोकप्रिय गीत बजाये। ‘लता मंगेशकर : बॉलीवुड लीजेंड’ कार्यक्रम ‘ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन’ (बीबीसी) के मशहूर ऑर्केस्ट्रा संगीत कार्यक्रम ‘प्रोम’ के वार्षिक समारोह का हिस्सा है। लता के गानों के जरिये आमतौर पर पश्चिमी शास्त्रीय संगीत के लिए समर्पित इस कार्यक्रम का दायरा बढ़ाने का प्रयास किया गया है, ताकि भारतीय समुदाय भी इसकी ओर आकर्षित हो।

बीबीसी प्रोम ने एक बयान में कहा, ‘‘एक शाम सात दशक के शानदार करियर की सिर्फ एक झलक दिखा सकती है। एक ऐसा करियर, जिसमें उन्होंने अनगिनत फिल्मों में करीब 50,000 गीत गाए। लता की न केवल आवाज मधुर थी, बल्कि उन्होंने 36 अलग-अलग भाषाओं में भावनाओं की अभिव्यक्ति करने में इसका इस्तेमाल किया, जिसने उन्हें ‘भारत की स्वर कोकिला’ का तमगा दिलाया।’’वार्षिक प्रोम में यह एक दशक से भी अधिक समय बाद पहला मौका था, जब दर्शक बॉलीवुड की धुनों पर थिरके। लता का पिछले साल फरवरी में 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। उनका मुंबई में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया था।

प्रमुख खबरें

Delhi High Court Order: 20 साल बाद रिहा होगा Prisoner, कोर्ट ने SRB की मैकेनिकल कार्यप्रणाली पर लगाई फटकार

SCO Summit के लिए Bishkek पहुंचे ईरानी राष्ट्रपति Pezeshkian, PM Modi के साथ द्विपक्षीय वार्ता पर टिकी दुनिया की नजरें

पेट्रोल में एथनॉल की मात्रा दर्शाने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार

Delhi SIR: ड्राफ़्ट वोटर लिस्ट जारी; 1.45 करोड़ में से 47.7 लाख Voters के नाम लिस्ट से बाहर