ओलंपिक में पदक जीतने के लिये लंबी अवधि की तैयारियां जरूरी: कीरन रीजीजू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 08, 2019

मुंबई। केंद्रीय खेल मंत्री कीरन रीजीजू ने रविवार को कहा कि ओलंपिक जैसी शीर्ष प्रतियोगिताओं में पदक जीतने के लिये लंबी अवधि की तैयारियां जरूरी हैं। उन्होंने निराशा जतायी कि क्षमतावान होने के बावजूद देश बहुत अधिक पदक नहीं जीत पाता। खेल मंत्री ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य देश में खेल संस्कृति का विकास करना है। 

इसे भी पढ़ें: आईसीसी वनडे रैंकिंग में कोहली के करीब पहुंचे रोहित शर्मा

 

रीजीजू ने भारतीय खेल प्राधिकरण के परिसर में खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए 2020 तोक्यो ओलंपिक के संदर्भ में कहा कि समय बहुत कम है। हम अब नये खिलाड़ी तैयार नहीं कर सकते। लेकिन सरकार का ध्यान खिलाड़ियों को हर तरह की मदद करने पर है। उन्होंने कहा कि पेरिस में 2024 और लास एंजिल्स में 2028 में होने वाले ओलंपिक के लिये लंबी अवधि की तैयारियां जरूरी हैं। जब स्वर्ण पदक जीतने की बात आती है तो हम पिछले कुछ वर्षों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाये। रीजीजू ने उम्मीद जतायी कि भारत अभी इंग्लैंड में चल रहे क्रिकेट विश्व कप में खिताब जीतने में सफल रहेगा।

 

प्रमुख खबरें

विराट कोहली ने दिए एमएस धोनी के संन्यास के संकेत, सुनहरे पलों को याद कर की माही की तारीफ

ISRO Chief S Somnath ने मंदिरों में पुस्तकालय स्थापित करने की हिमायत की

मल्टी-कैप फंड्स क्या हैं? इसने एक वर्ष में 52 प्रतिशत का रिटर्न कैसे दिया? क्या इसके जरिए बड़ा फंड तैयार किया जा सकता है?

Kashmir से ज्यादा तो PoK आजाद है, हमें तो यहां...मोदी सरकार पर भड़की महबूबा मुफ्ती