ISRO Chief S Somnath ने मंदिरों में पुस्तकालय स्थापित करने की हिमायत की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 18, 2024

तिरुवनंतपुरम। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने मंदिरों में पुस्तकालय स्थापित करने की हिमायत करते हुए शनिवार को कहा कि इस तरह की पहल युवाओं को उपासना स्थलों पर लाने में मदद करेगी। केरल की राजधानी स्थित श्री उदियानूर देवी मंदिर द्वारा शुरूआत किये गए एक पुरस्कार ग्रहण करने के बाद सोमनाथ ने कहा कि मंदिर केवल ऐसे स्थान नहीं होने चाहिए जहां बुजुर्ग भगवान का नाम जपने के लिए आएं, बल्कि इसे समाज में परिवर्तन लाने का स्थान भी बनना चाहिए। उन्होंने मंदिर प्रबंधन से युवाओं को मंदिरों के प्रति आकृष्ट करने का आग्रह किया। 

प्रमुख खबरें

पंजाब चुनाव की रणनीति: Pargat Singh ने KC Venugopal से की अहम बैठक

Congress Chief Mallikarjun Kharge ने तमिलनाडु में तीन नई कमेटियों को दी मंजूरी

मतदान का अधिकार छीनना संविधान के मूल ढांचे पर हमला: Justice Ujjal Bhuyan

Sheikh Hasina प्रत्यर्पण: बांग्लादेश बोला, कानूनी प्रक्रिया के साथ राजनीतिक मंशा भी जरूरी