विंडिज कोच फिल सिमन्स ने कहा, जीत में लंबे समय तक की तैयारियों ने अहम भूमिका निभाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 15, 2020

मैनचेस्टर। वेस्टइंडीज के कोच फिल सिमन्स का मानना है कि कोविड-19 प्रोटोकॉल के कारण जल्दी आने से खिलाड़ियों को तैयारी के लिये काफी समय मिल गया जिसने टीम की साउथम्पटन में पहले टेस्ट में इंग्लैंड पर चार विकेट की जीत में अहम भूमिका निभायी। वेस्टइंडीज की टीम नौ जून को ही इंग्लैंड पहुंच गयी थी और इसके बाद टीम जैविक रूप से सुरक्षित वातावरण में अभ्यास कर रही थी। उसने रविवार को अंतिम दिन मेजबान टीम को चार विकेट से बात दी और तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बना ली। कोविड-19 महामारी के फैलने के बाद इस श्रृंखला से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट बहाल हुआ। सिमन्स ने गुरूवार से ओल्ड ट्रैफर्ड में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘मुझे लगता है कि इसका प्रदर्शन पर काफी असर पड़ा। हम काफी समय से यहां हैं, हमने नेट में काफी बेहतरीन गेंदबाजी क्योंकि हमारे पास यहां करीब 11 तेज गेंदबाज थे। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने दिनों की याद नहीं करना चाहता लेकिन हम इंग्लैंड आते और पहले टेस्ट से पहले तीन या चार अभ्यास मैच खेलते थे। टेस्ट मैचों के बीच हम तीन दिवसीय या चार दिवसीय मैच भी खेला करते थे। इसलिये मुझे लगता है कि अभ्यास का वो समय काफी लंबा चलता था जिसके बाद हम पहला टेस्ट खेलते थे। ’’

प्रमुख खबरें

Sensex 539 अंक लुढ़ककर 76933 के स्तर पर बंद, Nifty में 117 अंकों की गिरावट

Delhi Race Course Case: 1994 से पेंडिंग Lease Renew न होने पर बड़ी कार्रवाई, Government ने लिया कब्जा

Sukesh Chandrashekhar पहुंचे Delhi High Court, निचली अदालत की दोषसिद्धि को दी चुनौती

Nepal Floods में मृतकों का आंकड़ा 270 पहुंचा, 288 भारतीयों समेत 826 लापता