Uttrakhand में वीकेंड के दौरान लगा लंबा जाम, नैनीताल, रामनगर, हरिद्वार में गाड़ियों से पैक हुई सड़कें

By रितिका कमठान | Jun 09, 2025

उत्तराखंड में इस बार वीकेंड के दौरान सड़कों पर भारी जाम देखने को मिला। गाड़ियों का सैलाब सड़कों पर देखने को मिला है। उत्तराखंड के कई फेमस जगहों पर पर्यटक भी पहुंचे है। हालांकि पर्यटकों को घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ा है। राज्य के कई इलाकों में घंटों लंबा जाम देखने को मिल रहा है।

उत्तराखंड में रविवार आठ जून को सबसे लंबा जाम देखने को मिला है। ये जाम रामनगर से जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क जाने वाली सड़क पर लगा रहा। जानकारी के मुताबिक लगभग 21 से 22 किलोमीटर लंबा ये जाम लगा रहा। इस कारण लोगों को 10 से 12 घंटे तक जाम में फंसे रहना पड़ा था। जाम खुलवाने के लिए पुलिस लगातार कोशिश करती रही। पुलिस को भी इस जाम को हटाने में काफी मुश्किल हुई है।

 

जाम में फंसे रहे पर्यटक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रामनगर से 17 किलोमीटर दूर गर्जिया माता मंदिर पर भी भक्तों की लाखों की भीड़ देखने को मिली थी। श्रद्धालुओं ने गाड़ियों के अलग अलग जगह पर खड़ा कर दिया था। ऐसे में अन्य गाड़ियों के लिए वहां से निकलना काफी मुश्किल हो गया। इस कारण काफी जाम लग गया। इस दौरान हरिद्वार से ऋषिकेश में भी लंबा जाम देखने को मिला। इस दौरान देहरादून-मसूरी वाले रोड़ पर भी लंबा जाम लगा रहा। 

बता दें कि उत्तराखंड में कई सड़कों पर सिंगल रोड है। ऐसे में वीकेंड पर जाम की समस्या हो रही थी। कई पर्यटक स्थलों पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। लगातार भीड़ और जाम के कारण अब पर्यटक परेशान होने लगे है। लोगों का कहना है कि इतना अधिक जाम उन्होंने कभी नहीं देखा है। लोगों को जल्दी जाम से राहत नहीं मिल रही है।

प्रमुख खबरें

19 साल की लड़की को मिली 40 साल के पति को छोड़कर पार्टनर के साथ रहने की इजाज़त, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला

Putin के सामने जेलेंस्की का सरेंडर! इन शर्तों पर डाल दिए हथियार?

ईरान का स्टॉक फुल, किम जोंग ने दी घातक मिसाइलें, टेंशन में ट्रंप-नेतन्याहू?

भारत का 1000 किलो का बम पाकिस्तान में मचाएगा तहलका, खौफ में मुनीर सेना