Glitter Bangel Designs: पाना है क्लासी और Modern Look? ट्राय करें स्पार्कल चूड़ियों के ये शानदार Designs

By अनन्या मिश्रा | May 01, 2026

घर से निकलते समय लड़कियां न सिर्फ अपने आउटफिट बल्कि उसके साथ मैच होने वाली एक्सेसरीज पर ध्यान देती हैं। अक्सर लड़कियां आउटफिट के साथ चूड़ियां भी वियर करती थीं, जिससे न सिर्फ हाथ सुंदर लगते हैं, बल्कि लुक भी स्टाइलिश नजर आता है। लेकिन अक्सर लड़कियां इस उलझन में रहती हैं कि किस आउटफिट के साथ कौन सी चूड़ियां सबसे ज्यादा अच्छी लगेंगी। बता दें कि आजकल फैशन में स्पार्कल चूड़ियां सबसे ज्यादा ट्रेंड में हैं।

पोल्का डॉट्स विद ग्लिटर बैंगल्स

यह चूड़ियां बहुत ही वाइब्रेंट और रेट्रो लुक देती हैं। यह न सिर्फ आपके लुक को स्टाइलिश बनाते हैं, बल्कि आपके पहनावे में चुलबुलापन भी जोड़ते हैं। अगर आपकी कलाई पतली है, तो यह चूड़ियां आप पर काफी अच्छी लगेंगी। आप किसी छोटी पार्टी या गेट-टु-गेदर में भी इन चूड़ियों को पहन सकती हैं।

मल्टी कलर गिल्टर बैंगल्स

यह बैंगल्स आपके एथनिक लुक में चार चांद लगाने का काम करते हैं। इसमें की गई बारीक नक्काशी और उस पर लगा ग्लिटर इसको आकर्षक बनाता है। शादी, फंक्शन या त्योहार यह चूड़ियां हर एथनिक और फ्यूजन आउटफिट के साथ परफेक्ट लगते हैं।

सिल्वर ब्लू ग्लिटर बैंगल्स सेट

आप हर एक ओकेशन पर सिल्वर ब्लू ग्लिटर बैंगल्स पहन सकती हैं। फिर चाहे त्योहार हो, कोई खास फंक्शन हो या शादी हो। यह चूड़ियां एथनिक और फ्यूजन आउटफिट के साथ काफी जंचती हैं।

सिल्वर ग्लिटर बैंगल्स डिजाइन

यह बैंगल्स न्यूट्रल कलर की वजह से किसी भी आउटफिट के साथ फिट हो जाते हैं। यह आपको मॉर्डन और एलिगेंट लुक देते हैं। वाइन, नेवी ब्लू, ब्लैक या डार्क ग्रीन साड़ी के साथ यह बैंगल्स बहुत जचंते हैं। सिल्वर का कंट्रास्ट इन रंगों पर निखरकर आता है। आप इसको प्लेन कुर्ते या फिर कुर्ती के साथ भी वियर कर सकती हैं।

ग्लास स्टोन स्टड ग्लिटर बैंगल्स

लाल रंग की ग्लास स्टोन और ग्लिटर वाले ये बैंगल्स एक स्टेटमेंट पीस होते हैं। इनका वाइब्रेंट लाल रंग और चमक किसी भी सिंपल आउटफिट में भी जान डाल सकते हैं। अगर आप लाल, सफेद, गोल्डन, क्रीम या काले रंग की साड़ी पहन रही हैं, तो यह बैंगल्स उस पर काफी खिलेंगी। इन रंगों पर लाल स्टोन का कंट्रास्ट बेहद खूबसूरत लगता है।

प्रमुख खबरें

World Cup Trophy की चमक और बढ़ी, Gold में Record तेजी से कीमत 6.7 करोड़ रुपये पहुंची

World Cup में कोच की एक चूक ने डुबोई South Korea की नैया, Son Heung-min बेंच पर बैठे रहे

Guillermo Ochoa ने रचा फुटबॉल का नया कीर्तिमान, 6 World Cup खेलकर Ronaldo-Messi के क्लब में शामिल

Crude Oil में गिरावट का असर, Government का संकेत- अब सस्ता हो सकता है हवाई सफर