By अनन्या मिश्रा | Jun 22, 2026
गर्मियों का मौसम शुरू होते ही लोग पहाड़ों पर ट्रिप प्लान कर लेते हैं। वैसे तो हमारे देश में घुमक्कड़ों की कमी नहीं है। लेकिन कुछ लोगों दोस्तों के साथ, पार्टनर के साथ या फिर फैमिली के साथ घूमने जाना पसंद करते हैं। आमतौर पर लोग मसूरी, नैनीताल, शिमला या मनाली घूमने के लिए जाते हैं। कई बार लोग बजट की वजह से ट्रिप कैंसल कर देते हैं। महंगे होटल, भीड़-भाड़ वाली जगह और ज्यादा ही लंबा खर्च हो जाता है। ऐसे में अगर आप फैमिली ट्रिप की प्लानिंग कर रही हैं, तो इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर आप कम बजट में शानदार जगहों को घूम सकेंगी।
पार्वती वैली में बसा कसौल एक फेमस हिल स्टेशन है। यहां का मौसम इतना ज्यादा सुहावना रहता है और नजारे इतने ज्यादा खूबसूरत होते हैं कि इनको देखकर आपकी सारी थकान छूमंतर हो जाएगी। आप चाहें तो यहां पर ट्रेकिंग कर सकती हैं। यहां आप आपको सस्ते और अच्छे खाने-पीने के ऑप्शन मिल जाएंगे।
दार्जिलिंग वेस्ट बंगाल का सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। यह जगह अपने चाय के बागानों के लिए जानी जाती है। यह जगह फैमिली ट्रिप के लिए परफेक्ट है। यहां आने के बाद आपका खूबसूरती में खो जाने का मन करेगा। आप यहां पर चाय की चुस्कियों के साथ खूबसूरत वादियों का नजारा देख सकते हैं।
अगर आप बर्फीले पहाड़ों को देखना चाहते हैं, तो आपको उत्तराखंड में बसे औली हिल स्टेशन को एक्सप्लोर करना चाहिए। यहां के व्यू काफी शानदार होते हैं। आपको यहां पर बजट में रहने की सुविधा मिल जाएगी।
यह नॉर्थ ईस्ट इंडिया का सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन है। जिस कारण इसको व्हाइट एंड हिलॉक हिल स्टेशन भी कहा जाता है। यहां पर पहाड़, झील और हरियाली देखने को मिलती है। हाफलोंग में भीड़ कम होने के कारण यह जगह फैमिली ट्रिप के लिए परफेक्ट है।
अपनी ट्रिप को ऑफ-सीजन में प्लान करना चाहिए। इससे खर्चा कम होगा।
पहले से होटल बुक कर लेना चाहिए।
वहीं जरूरत का सामान पैक करें।
जहां ट्रिप पर जा रही हैं, वहां का लोकल फूड जरूर ट्राई करें। यह सस्ता होने के साथ स्वादिष्ट होता है।