मध्य प्रदेश के सतना में कट्टे की नोक पर पेट्रोल पंप पर लूट

By दिनेश शुक्ल | Feb 25, 2021

सतना। मध्य प्रदेश में सतना जिले के कोलगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत सतना-रीवा सड़क मार्ग पर बायपास के पास पेट्रोल पंप पर गुरुवार सुबह बाइक में सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने कट्टे की नोक पर पेट्रोल पम्प के कर्मचारियों को लूट लिया। जनकारी के अनुसार बदमाश 84 हजार 950 रुपये लूटकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। 

इसे भी पढ़ें: भाजपा विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा, गेंहू-खाद घोटाले पर किया मंत्री से सवाल

पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए और कर्मचारियों से घटना की जानकारी ली। एसपी यादव ने बताया कि आरोपितों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

प्रमुख खबरें

Jan Gan Man: Nashik Kumbh पर Justice Prasanna Varale के बयान पर मचा बवाल, आखिर सिर्फ Hindu आयोजनों पर ही क्यों उठाये जाते हैं प्रश्न?

दिल्ली में Swine Flu के 2300+ मामले, Influenza B और Covid की भी दस्तक: सरकार की एडवाइजरी

Delhi H1N1 Crisis: मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने बुलाई आपात बैठक, Health Minister बोले- हालात पूरी तरह काबू में

Raksha Bandhan 2026 पर चाहिए Royal Look? Step-by-Step आज़माएं Smoky Brown Winged Eye Makeup