भगवान जगन्नाथ के स्नान अनुष्ठान की हुई शुरुआत, देखने के लिए Puri में जुटे लाखों लोग

By रितिका कमठान | Jun 11, 2025

ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ के औपचारिक स्नान अनुष्ठान को देखने के लिए भक्त पहुंचे थे। श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन ने तीन देवताओं - भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा को औपचारिक 'पहंडी' के साथ 'स्नान मंडप' में लाया गया।

देव स्नान पूर्णिमा के नाम से जाना जाने वाला यह त्यौहार ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है और यह वर्ष में पहला अवसर होता है जब लकड़ी की मूर्तियों को जुलूस के रूप में गर्भगृह से बाहर लाया जाता है और स्नान अनुष्ठान के लिए 'स्नान मंडप' में रखा जाता है। इसे भगवान जगन्नाथ का जन्मदिन भी माना जाता है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिर परिसर में स्थित ‘सुनकुआ’ से कुल 108 घड़े ‘पवित्र जल’ बुधवार को दोपहर करीब 12.20 बजे मूर्तियों पर डाला जाएगा। उन्होंने कहा कि पुरी के राजा गजपति महाराज दिव्यसिंह देब दोपहर करीब साढ़े तीन बजे 'स्नान मंडप' की औपचारिक सफाई करेंगे, जिसके बाद देवताओं को 'गज वेष' से सुसज्जित किया जाएगा।

मंदिर कैलेंडर के अनुसार, शाम 7.30 बजे से ‘सहान मेला’ या सार्वजनिक दर्शन की अनुमति होगी। देवताओं को 12वीं शताब्दी के मंदिर में ले जाया जाएगा और स्नान के बाद बीमार पड़ने के कारण उन्हें 14 दिनों तक 'अनासरा घर' में रखा जाएगा। मंदिर के 'बैद्य' हर्बल औषधियों से उनका इलाज करेंगे और देवताओं के सार्वजनिक 'दर्शन' 27 जून को होने वाली वार्षिक रथ यात्रा से एक दिन पहले 26 जून तक 'नबाजौबन दर्शन' तक बंद रहेंगे।

एसपी विनीत अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर पुरी में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और 70 प्लाटून पुलिस बल और 450 अधिकारियों की तैनाती की गई है। एसपी ने कहा, "हमें उस दिन लाखों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है और हमने भीड़ प्रबंधन, यातायात नियमन और ग्राउंड कंट्रोल के लिए व्यापक व्यवस्था की है। मंदिर के अंदर और बाहर तथा समुद्र तट पर सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।" एसपी ने कहा कि देवताओं के स्नान के दौरान श्रद्धालुओं की सुचारू आवाजाही के लिए बैरिकेड्स लगाए गए हैं। उन्होंने कहा, "पहली बार पुलिस वास्तविक समय की निगरानी के लिए नए एकीकृत नियंत्रण कक्ष से जुड़े एआई-आधारित निगरानी कैमरों का उपयोग कर रही है।"

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद