Jagannath Rath Yatra 2023: रथ यात्रा पर जा रहे जगत के पालनहार भगवान जगन्नाथ, जानिए क्या है इसका महत्व

By अनन्या मिश्रा | Jun 20, 2023

हर साल ओडिशा के विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा का आयोजन किया जाता है। रथ यात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन व देवी सुभद्रा नगर का भ्रमण करते हैं। बता दें कि आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि पर हर साल इस यात्रा का शुभारंभ होता है। इस यात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा भव्य और विशालकाय रथों में विराजमान होकर गुंडिचा मंदिर जाते हैं। गुंडिचा मंदिर को भगवान जगन्नाथ की मौसी का घर माना जाता है। 

इसे भी पढ़ें: Longest Day Of The Year: 21 जून को होता है सबसे लंबा दिन, इस दिन आपकी परछाई भी छोड़ देती है साथ

साल 2023 की रथ यात्रा 

हिंदू पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि को रथ यात्रा का शुभारंभ होता है। इस साल रथ यात्रा का शुभारंभ की 19 जून 2023 को सुबह  11:25 मिनट पर होगा। वहीं इस यात्रा का समापन 20 जून की दोपहर 1:07 मिनट पर होगा। 20 जून मंगलवार को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जाएगी।

रथ यात्रा 2023 का समय

आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि के मुताबिक जून 2023 की रात्रि 10:04 मिनट से भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा शुरू होगी। वहीं अगले दिन 21 जून 2023 को शाम 7:09 मिनट पर इस यात्रा का समापन होगा। इस दौरान भगवान जगन्नाथ पूरे नगर का भ्रमण करेंगे और फिर वह गुंडिचा मंदिर में 9 दिनों तक विश्राम करेंगे।

रथ यात्रा का महत्व

बता दें कि हिंदू धर्म में भगवान जगन्नाथ का विशेष महत्व है। पुरी में स्थित भगवान जगन्नाथ के मंदिर की गिनती चार धाम में की जाती है। सदियों से चली आ रही रथ यात्रा की परंपरा को आज भी निभाया जाता है। मान्यता है कि जो भी व्यक्ति सच्चे मन से भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना करते हैं। उनकी मनोकामनाएं पूरी होने के साथ ही सभी तरह के दुख भी दूर होते हैं।

प्रमुख खबरें

झाझरा के Doon Sanskriti School में मना स्वतंत्रता दिवस, जनजातीय बच्चों की देशभक्ति ने जीता दिल

Spain ने क्रिकेट में रचा नया इतिहास, 21वीं जीत के साथ तोड़ा Australia का World Record

Tarique Rahman के भारत दौरे पर बात जारी, लेकिन Bangladesh ने रख दी ये शर्त

Sonia Gandhi पर FIR नहीं हुई तो कोर्ट जाएंगे BJP नेता, वंदे मातरम विवाद में दी लिखित शिकायत