जय जगन्नाथ... के नारों के साथ, रांची में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा 'मौसी बाड़ी' के लिए हुई रवाना, सुरक्षा बल तैनात

By रेनू तिवारी | Jun 27, 2025

"जय जगन्नाथ" के नारों के साथ, हजारों भक्त गुरुवार को भगवान जगन्नाथ के लाइव दर्शन और वार्षिक रथ यात्रा से एक दिन पहले विशेष अनुष्ठानों के लिए यहां धुर्वा के ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर में एकत्र हुए। आध्यात्मिक माहौल में भक्ति और रथ यात्रा की तैयारी का माहौल था, क्योंकि मंदिर के पुजारियों ने नेत्र दान समारोह किया, जो प्रतीकात्मक रूप से भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा को उनके 15 दिनों के एकांतवास (अनासरा) के बाद दिव्य दृष्टि प्रदान करता है।

गंगवार ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘रथ यात्रा के पावन अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद इस शुभ यात्रा को सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति लाने वाली यात्रा बनाए।’’ मुख्यमंत्री सोरेन ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘भगवान जगन्नाथ सभी को अच्छे स्वास्थ्य, सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद दें।’’ रांची प्रशासन ने रथ यात्रा के दौरान हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है।

इसे भी पढ़ें: तमिलनाडु के लोगों को धर्म और जाति नाम पर बांटने की कोशिश कर रहा केंद्र, BJP-AIADMK पर स्टालिन का निशाना

वर्ष 1691 में बरकागढ़ रियासत के ठाकुर ऐनी नाथ शाहदेव ने पुरी की तर्ज पर इस परंपरा की शुरुआत की थी। रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने बृहस्पतिवार को सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस वर्ष रथ यात्रा उत्सव रांची में 27 जून से 5 जुलाई तक चलेगा। इस अवसर पर 10 दिवसीय मेला भी आयोजित किया जाएगा।

प्रशासन ने मेले के दौरान प्लास्टिक के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। एक अधिकारी ने बताया कि सभी दुकान और स्टॉल संचालकों को आदेश का कड़ाई से पालन करने और पत्ते के बने उत्पाद, बांस की टोकरियां और कागजी सामग्री जैसे पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने को कहा गया है। रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि मेले के दौरान वॉच टावर और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और प्रमुख स्थलों पर दण्डाधिकारियों व पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है। उपायुक्त ने बताया कि बिजली आपूर्ति, मोबाइल शौचालय, पेयजल, दमकल वाहन और एम्बुलेंस जैसी सभी व्यवस्था कर ली गई है।

प्रमुख खबरें

Lamine Yamal की चोट ने बढ़ाई Barcelona की टेंशन, Season से बाहर, World Cup खेलना तय

France का भारतीयों को तोहफा, Airport Transit Visa खत्म, Europe की यात्रा हुई और आसान

IT सेक्टर पर संकट? Infosys ने घटाया Revenue Growth अनुमान, निवेशकों की बढ़ी टेंशन

CSK vs MI: धोनी की वापसी का इंतजार और बढ़ा, Wankhede में फैन्स को फिर मिली निराशा