Lamine Yamal की चोट ने बढ़ाई Barcelona की टेंशन, Season से बाहर, World Cup खेलना तय

By Ankit Jaiswal | Apr 23, 2026

खेल जगत से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां बार्सिलोना की टीम को अपने सबसे अहम युवा खिलाड़ी के रूप में बड़ा झटका लगा है हैं।

गौरतलब है कि यह चोट उन्हें सेल्टा वीगो के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान लगी थी। इस मैच में उन्होंने पहले हाफ के अंत में पेनल्टी के जरिए गोल किया था, लेकिन उसके तुरंत बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। इसके बाद कराई गई चिकित्सकीय जांच में चोट की पुष्टि हो गई है।

हालांकि इस खबर के बीच एक सकारात्मक पहलू भी सामने आया है। मौजूद जानकारी के अनुसार लमीन यामाल आगामी विश्व कप तक पूरी तरह फिट हो सकते हैं और स्पेन की राष्ट्रीय टीम के लिए उपलब्ध रहने की उम्मीद जताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि उनका इलाज सतर्क तरीके से किया जाएगा, ताकि वे जल्दबाजी में वापसी न करें और पूरी तरह स्वस्थ होकर मैदान में लौटें। टीम प्रबंधन भी इस बात का ध्यान रख रहा है कि खिलाड़ी पर किसी तरह का अतिरिक्त दबाव न डाला जाए।

गौर करने वाली बात यह है कि बार्सिलोना के इस सत्र में अभी छह मुकाबले बाकी हैं और टीम खिताब की दौड़ में मजबूत स्थिति में बनी हुई है। ऐसे में लमीन यामाल की गैरमौजूदगी टीम के लिए चुनौती जरूर होगी, लेकिन टीम के पास बढ़त होने के कारण स्थिति नियंत्रण में मानी जा रही है।

वहीं स्पेन की टीम विश्व कप की तैयारियों के लिए मई के अंत में शिविर शुरू करने वाली है, जिसमें लमीन यामाल के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। अंतिम टीम सूची जून की शुरुआत में जारी की जाएगी, जबकि स्पेन अपना पहला मुकाबला जून के मध्य में खेलेगा।

प्रमुख खबरें

Awami League से सुलह पर बांग्लादेश सरकार का रुख, जिम्मेदारी स्वीकारने की रखी शर्त

कूचबिहार में DRI ने पकड़ा 12.37 करोड़ रुपये का तस्करी का सोना, 4 गिरफ्तार

Kiren Rijiju ने विपक्ष के विरोध मार्च को बताया नाटक, Rahul Gandhi को दी निस्वार्थ सेवा की सलाह

Gurugram में डेटिंग ऐप पर दोस्ती कर 90 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाली युवती गिरफ्तार