भगवान जगन्नाथ रथयात्रा के जरिये गहरा मानवीय संदेश देते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 26, 2022

भुवनेश्वर| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि भगवान जगन्नाथ अपनी रथयात्रा के जरिये लोगों को गहरा मानवीय संदेश देते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘चाहे अहमदाबाद हो या पुरी, भगवान जगन्नाथ अपनी रथयात्रा के जरिये हमें कई गहरे मानवीय संदेश देते हैं। भगवान जगन्नाथ जगत के स्वामी हैं , उनकी यात्रा में गरीबों और दबे-कुचले लोगों की विशेष भागीदारी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसी तरह, हमारे देश में होने वाली सभी यात्राओं में अमीर-गरीब के बीच कोई भेद नहीं किया जाता। सभी भेदभावों से ऊपर उठकर यात्रा ही सर्वोपरि है।’’

समय-समय पर देश में अलग-अलग देव यात्राएं होने का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि इस बार बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने चारधाम यात्रा में भाग लिया। उन्होंने कहा कि देव यात्राओं के दौरान न केवल श्रद्धालु बल्कि देवता भी यात्रा पर जाते हैं।

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला