Famous Temple: मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक Matangeshwar Temple में साक्षात महादेव, जानिए मंदिर का रोचक इतिहास

By अनन्या मिश्रा | Aug 25, 2026

वैसे तो मध्य प्रदेश में कई फेमस मंदिर हैं, जिनकी अपनी-अपनी खासियत है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं, जोकि साधारण नहीं है। मध्य प्रदेश में स्थित इस मंदिर की खासियत जानकर आप भी हैरान रह जाएंगी। यहां फेमस शिव मंदिर में एक ऐसा शिवलिंग है, जो हर साल 1 इंच बढ़ता है। ऐसे में अगर आप भी इस रहस्यमयी मंदिर के बारे में जानना चाहती हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। हम आपको इस मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Narmadeshwar Shivling के पीछे का रहस्य, क्यों Narmada River का हर पत्थर माना जाता है शिव स्वरूप

10वीं शताब्दी में हुआ था निर्माण

यूनेस्को के मुताबिक मतंगेश्वर महादेव मंदिर का निर्माण 10वीं शताब्दी में हुआ था। इसको चंदेल वंश के राजा हर्षदेव के शासनकाल में बनवाया गया था। यह खुजराहो के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है। यहां पर महाशिवरात्रि के मौके पर 3 दिनों तक भव्य मेला लगता है। यहां पर इस दौरान भोलेनाथ का जलाभिषेक और विशेष श्रृंगार होता है।

कब जाना रहेगा सही

अगर आप भी मंदिर दर्शन का प्लान बना रही हैं। तो सुबह सबसे पहले मतंगेश्वर मंदिर में दर्शन करें। फिर टिकट लेकर आसपास के ऐतिहासिक मंदिरों को एक्सप्लोर करें। यहां पर जाने का बेस्ट समय अक्तूबर से मार्च तक का है। वहीं सावन में भी यहां का मौसम सुहावना रहता है। मंदिर और ऐतिहासिक जगहों के अलावा आसपास आपको लोकल वेंडर्स और छोटे कैफे से आप बुंदेलखंडी खाने का लुत्फ उठा सकती हैं।

कैसे पहुंचे मतंगेश्वर महादेव मंदिर

अगर आप भी खुजराहो के मतंगेश्वर महादेव मंदिर जाने का मन बना रही हैं। तो आपको अपने किसी भी नजदीकी एयरपोर्ट से खुजराहो एयरपोर्ट पहुंचना होगा। अगर आप ट्रेन से जाती हैं, तो खुजराहो रेलवे स्टेशन तक जाएं। स्टेशन से पर्सनल कैब या ऑटो-रिक्शा करके मंदिर पहुंच सकती हैं। इसके अलावा सड़ग मार्ग से भी आप यहां तक आ सकती हैं।

प्रमुख खबरें

Bollywood महानायक Amitabh Bachchan मना रहे 84वां जन्मदिन, 5 दशक से कायम है सिनेमा पर राज

Delhi में सुरक्षा कड़ी, कॉजपा के प्रदर्शन के ऐलान के बाद 30,000 से अधिक जवान तैनात

रूस की लैब में कर्मी की मौत पर WHO की रिपोर्ट, बीमारी की पुष्टि के लिए अतिरिक्त जांच जरूरी

Donald Trump का कवरेज रोकने वाले टीवी चैनलों पर US Justice Department ने शुरू की जांच