'500 साल बाद भगवान राम...', धनतेरस के मौके पर जब PM Modi ने किया राम मंदिर का जिक्र

By अंकित सिंह | Oct 29, 2024

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वास्थ्य क्षेत्र से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। अपने संबोधन के शुरूआत में मोदी ने कहा कि आज पूरा देश धनतेरस और भगवान धनवंतरी की जयंती का पर्व मना रहा है। मैं आप सभी को धनतेरस और भगवान धनवंतरी की जयंती की बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि आज के दिन देश में बहुत बड़ी संख्या में लोग अपने घर के लिए कुछ न कुछ नया खरीदते हैं, मैं विशेष रूप से देश के व्यापारी साथियों को बधाई देता हूं। आप सभी को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि जिस देश के नागरिक जितने स्वस्थ होंगे, उस देश के प्र​गति की गति भी तेज होगी, इस सोच के साथ अपने नागरिकों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए केंद्र सरकार ने स्वास्थ्य नीति के पांच स्तंभ तय किए हैं:- 1- प्रिवेंटिव हेल्थकेयर यानी बीमारी होने से पहले का बचाव।, 2- समय पर बीमारी की जांच।, 3- मुफ्त और सस्ता इलाज, सस्ती दवाएं।, 4- छोटे शहरों में अच्छा इलाज, डॉक्टरों की कमी दूर करना।, 5 - स्वास्थ्य सेवा में टेक्नॉलॉजी का विस्तार। 

मोदी ने कहा कि एक समय था, जब इलाज में लोगों के घर, जमीने, गहने सब बिक जाते थे। गंभीर बीमारी के इलाज का खर्च सुनते ही गरीब की आत्मा कांप जाती थी। पैसे की कमी की वजह से इलाज न करा पाने की बेबसी, बेचारगी गरीब को तोड़ कर रख देती थी। मैं अपने गरीब भाई-बहनोंं को इस बेबसी में नहीं देख सकता था, इसलिए ही 'आयुष्मान भारत' योजना ने जन्म लिया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने तय किया, गरीब के 5 लाख रुपये तक के इलाज का खर्च सरकार उठाएगी। देश में लगभग 4 करोड़ गरीबों ने आयुष्मान भारत योजना का लाभ उठाया है।

इसे भी पढ़ें: सूचना प्रसारण राज्यमंत्री एल मुरुगन से मिले IIMC के पूर्व महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि चुनाव के समय मैंने गारंटी दी थी कि तीसरे कार्यकाल में 70 वर्ष से ऊपर के सभी बुजुर्गों को 'आयुष्मान योजना' के अंतर्गत लाया जाएगा। आज धनवंतरी जयंती के दिन ये गारंटी पूरी हो रही है। अब 70 वर्ष से अधिक उम्र के देश के हर बुजुर्ग को अस्पताल में मुफ्त इलाज मिलेगा। ऐसे बुजुर्गों को आयुष्मान वय वंदना कार्ड दिया जाएगा। ये योजना मील का पत्थर साबित होगी। घर के बुजुर्ग के पास आयुष्मान वय वंदना कार्ड होगा, तो परिवार के खर्चे भी कम होंगे, उनकी चिंता भी कम होगी।

प्रमुख खबरें

मदुरै में हिस्ट्रीशीटर सूर्या उर्फ कुट्टीसाकू की धारदार हथियारों से हत्या

Nitin Nabin का Congress और RJD पर हमला, SIR प्रक्रिया पर झूठ फैलाने का लगाया आरोप

India EU FTA पर दिसंबर में होंगे हस्ताक्षर, Brussels में अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

Love Horoscope For 2 November 2026 | आज का प्रेम राशिफल 2 नवंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन