न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर कट्टरपंथी समूह का विरोध, लेकिन नहीं रूकी 'जय श्री राम' की गूंज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 06, 2020

न्यूयॉर्क। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन और शिलान्यास का जश्न अमेरिका के मशहूर टाइम्स स्क्वायर पर एक विशाल बिलबोर्ड पर भगवान राम की तस्वीर प्रदर्शित कर मनाया गया। यहां पर जश्न मनाने के लिए लिए बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग भी एकत्रित हुए। भगवान राम और भव्य मंदिर की तस्वीर और भारतीय तिरंगा विशाल एलईडी डिस्प्ले स्क्रीन पर बुधवार को प्रदर्शित किया गया। आयोजकों को बुधवार सुबह आठ बजे से रात 10 बजे तक इस तस्वीर को प्रदर्शित करना था, लेकिन इसे करीब चार घंट बाद दोपहर एक बजे तक ही प्रदर्शित किया गया। आयोजकों ने राम जश्न नाम की एक वेबसाइट पर कहा, ‘‘कट्टरपंथी समूह हमें रोकने की कोशिश कर सकते है, लेकिन वे हिंदुओं को चुप नहीं कर सकते। रात साढ़े सात बजे टाइम्स स्क्वायर पर आएं और जश्न मनाए। (शाम को तस्वीर प्रदर्शित नहीं की जाएगी)।’’ प्रमुख सामुदायिक नेता एवं अमेरिकी भारत लोक मामलों की समिति के अध्यक्ष जगदीश सिहानी ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया था। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन का जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग एकत्रित हुए।

इसे भी देखें- New York Times Square पर दिखे प्रभु श्रीराम, PM Modi की माँ ने भी जलाये दीये 

प्रमुख खबरें

Kochi में स्पा में नौकरी के बहाने सामूहिक दुष्कर्म, मंत्री Bindu Krishna ने पीड़िता को दिया न्याय का भरोसा

CEC के खिलाफ प्रदर्शन में अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी समेत कई विपक्षी नेता हिरासत में लिए गए

ठाणे पुलिस ने Pradeep Purnekar मर्डर केस में यूपी कोर्ट से दो संदिग्धों का Transit Remand मांगा

Sonam Wangchuk ने दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी की निंदा की, दी भूख हड़ताल की चेतावनी