Sawan 2023 Shiv Putri Puja: धन-वैभव की दाता हैं भगवान शिव की बेटी अशोक सुंदरी, सावन में जरूर करें इनकी पूजा

By अनन्या मिश्रा | Aug 08, 2023

सावन के महीने में भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा अर्चना की जाती है। कहा जाता है कि सावन का महीना भगवान शिव को अतिप्रिय है। इस दौरान महादेव की भक्तिभाव से पूजा करने से व्यक्ति के सभी कष्ट मिट जाते हैं। इसके अलावा न सिर्फ भगवान शिव बल्कि शिव परिवार के पूजन का भी अधिक महत्व है।

 

भगवान शिव के परिवार में माता पार्वती, भगवान गणेश व कार्तिकेय के बारे में हम सभी जानते हैं। लेकिन बता दें कि भगवान शिव और मां पार्वती की पुत्री अशोक सुंदरी के पूजन का भी व्यक्ति को लाभ और फल मिलता है। ज्योतिष के अनुसार, सावन के महीने में अशोक सुंदरी की पूजा करने से व्यक्ति को नौकरी व व्यापार में लाभ मिलता है।

इसे भी पढ़ें: Astrology Tips: इन राशियों के लिए मुश्किल होने वाला है अगस्त का महीना, विशेष उपायों से मिलेगी राहत

अशोक सुंदरी की पूजा का महत्व 

बता दें कि अशोक सुंदरी भगवान शिव और मां पार्वती की बेटी ही नहीं, बल्कि शिवलिंग में भी उनका स्थान मौजूद है।

शिव पुराण के मुताबिक जिस स्थान से शिवलिंग का जल बहकर बाहर निकलता है। वह अशोक सुंदरी हैं।

शिवलिंग के आगे लंबे वाले भाग को अशोक सुंदरी के अंश के रूप में जाना जाता है। 

जब कोई भी व्यक्ति शिवलिंग पर जल अर्पित करता है, तो वह जल खुद अशोक सुंदरी को भी अर्पित हो जाता है।

इस तरह से शिवलिंग के साथ अशोक सुंदरी की पूजा हो जाती है और व्यक्ति को उसका लाभ मिलता है।

अशोक सुंदरी की पूजा के लाभ

मान्यता के अनुसार, शिवलिंग पर चढ़ाया गया फूल उसके आगे वाले हिस्से पर रखना चाहिए। जो शिव की पुत्री का अंश होता है।

इसके साथ ही अशोक सुंदरी के अंश यानी की शिवलिंग के आगे वाले भाग पर चावल, चंदन व कलावा भी चढ़ाना चाहिए।

यह सारी वस्तुएं शिवलिंग के साथ अशोक सुंदरी को भी अर्पित हो जाती हैं।

इससे भगवान शिव की पुत्री अशोक सुंदरी प्रसन्न होती हैं और व्यक्ति को नौकरी व व्यवसाय में लाभ पहुंचाती हैं।

बता दें कि अशोक सुंदरी को धन, सौंदर्य और वैभव का दाता कहा जाता है। 

प्रमुख खबरें

जमात-ए-इस्लामी ने The Australian अखबार को भेजा कानूनी नोटिस, Shafiqur Rahman पर झूठे आरोप लगाने का दावा

अखिलेश यादव भी छह महीने जेल में रहते तो पता चलता... Azam Khan की टिप्पणी पर सपा प्रमुख की भावुक प्रतिक्रिया | Uttar Pradesh Elections 2027

Kisan Credit Card घोटाला: 21 साल से फरार आरोपी को CBI ने सूरत से दबोचा

World Chess Championship में D Gukesh और सिंदारोव की तीसरी बाजी 60 चालों में ड्रॉ