Amarnath Yatra पर नाचते गाते जा रहे हैं बाबा के भक्त, अब तक हजारों श्रद्धालुओं ने किये दर्शन

By नीरज कुमार दुबे | Jul 02, 2024

दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए 6,500 से अधिक तीर्थयात्रियों का नया जत्था आज कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू से रवाना हुआ। अधिकारियों ने बताया कि बालटाल और पहलगाम आधार शिविर के लिए तड़के तीन बजकर पांच मिनट पर 261 वाहनों में 6,537 तीर्थयात्रियों का पांचवां जत्था रवाना हुआ। उन्होंने बताया कि 4,431 तीर्थयात्रियों ने पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे पहलगाम मार्ग और 2,106 तीर्थयात्रियों ने छोटे लेकिन दुर्गम चढ़ाई वाले 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग से यात्रा करने का विकल्प चुना है।

इसे भी पढ़ें: Kashmir Trade Show में आये कई राज्यों के कारीगर और व्यापारी, स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

हम आपको यह भी बता दें कि अमरनाथ यात्रियों के लिए जगह-जगह भंडारे की व्यवस्था की गयी है। शिवभक्त यात्रा पर रवाना होने से पहले नाच गा रहे हैं और फिर भंडारे का प्रसाद लेकर अमरनाथ गुफा की ओर रवाना हो रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Commonwealth Games: अरुंधति चौधरी ने मौजूदा चैंपियन को हराया, 4 भारतीय मुक्केबाज फाइनल में

EU ने AI कंपनियों पर निगरानी के लिए बनाई नई टीम, ब्रसेल्स में कार्यालय का विस्तार

Shehzad Poonawalla ने X bio से हटाया BJP का नाम, पार्टी छोड़ने की अटकलें

Gujarat Heavy Rain: सूरत, खेड़ा और आणंद में भारी बारिश, 13 जिलों में रेड अलर्ट