भारत के खिलाफ हारना कोचिंग कॅरियर का सबसे खराब पल: लेंगर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 11, 2020

सिडनी। भारत के खिलाफ घरेलू श्रृंखला मे मिली अभूतपूर्व हार आस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर के लिये ‘खतरे की घंटी’ रही और उनका मानना है कि वह श्रृंखला उनके कोचिंग कैरियर का निर्णायक दौर भी रही। लैंगर को मई 2018 में आस्ट्रेलिया का कोच बनाया गया था। उसी समय कप्तान स्टीव स्मिथ और उपकप्तान जस्टिन लैंगर गेंद से छेड़खानी मामले में प्रतिबंधित हो गए थे।

अपने स्टार बल्लेबाजों के बिना आस्ट्रेलियाई टीम भारत के सामने टिक नहीं सकी। लैंगर ने आस्ट्रेलियाई एसोसिएट प्रेस को एक पॉडकास्ट में कहा ,‘‘ यह खतरे की घंटी थी और मेरे जीवन का कठिन दौर।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे इसमें कोई शक नहीं कि दस साल बाद जब मैं अपने कोचिंग कैरियर की समीक्षा करूंगा तो वह श्रृंखला निर्णायिक साबित होगी।’’ उन्होंने अपने कैरियर के एक और कठिन दौर का जिक्र किया जब 2001 एशेज श्रृंखला में उन्हें टीम से निकाल दिया गया था।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा