'एक सशक्त मित्र खो दिया', Ajit Pawar के निधन पर बोले CM Fadnavis, 3 दिन का राजकीय शोक घोषित

By अंकित सिंह | Jan 28, 2026

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के दुखद निधन के कुछ घंटों बाद, राज्य सरकार ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पवार के राज्य और जनता के प्रति योगदान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए तीन दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान दुर्घटना में निधन हो गया है। राज्य में मातम का माहौल है। उनके जैसे नेता को खोना एक अभूतपूर्व क्षति है। 

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर कहा कि आज महाराष्ट्र के लिए काला दिन है। ऐसी घटना महाराष्ट्र में घटी है जो हर एक व्यक्ति के दिल को दुखाने वाली है... हम दोनों उपमुख्यमंत्री के रूप में मिलकर काम कर रहे थे और महाराष्ट्र को आगे बढ़ा रहे थे... समय को बहुत ही महत्व देने वाले, कर्मठ नेता, समयसूचकता रखने वाले नेता हमारे बीच नहीं रहे। ये हमारे, महाराष्ट्र और  उनके परिवार के लिए बड़ी क्षति है। 

इसे भी पढ़ें: पवार परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़! 'अजीत दादा' के निधन पर फूट-फूट कर रोते दिखे युगेंद्र पवार

उन्होंने आगे कहा कि मैं मुख्यमंत्री था तब कई योजनाएं हम तीनों ने मिलकर एक टीम बनकर शुरू की...समाज के लिए आवश्यक कार्यों को लेकर उन्होंने कभी भी अपना हाथ पीछे नहीं खींचा... हमारी टीम का एकहिस्सा नहीं रहा है और बड़ा भाई हमारे बीच से गया है... मैं उन्हें दुख भरी श्रद्धांजली अर्पित करता हूं। उनके परिवार को इस दुख की घड़ी से बाहर आने की शक्ति ईश्वर प्रदान करे, मैं ऐसी ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में BJP ने शुरू की चुनावी तैयारी, 2027 के लिए विस्तारक योजना के संयोजकों की सूची जारी

Shiv Sena UBT नेता प्रदीप पूर्णेकर हत्याकांड के दो आरोपी Prayagraj से ठाणे लाए गए

संगठन की मजबूती के दम पर तय हो सीटों का बंटवारा: Anupriya Patel

Siliguri में हिंदू दुकानों से Biryani और पूजा सामग्री खरीदने की अपील वाले पोस्टरों पर विवाद