DK Shivakumar Birthday: पहला Election हारे, फिर 35 साल से अजेय, जानें Congress के 'Kingmaker' DK Shivakumar की पूरी कहानी

By अनन्या मिश्रा | May 15, 2026

आज यानी की 15 मई को कांग्रेस के दिग्गज नेता डीके शिवकुमार अपना 64वां जन्मदिन मना रहे हैं। डीके शिवकुमार 8 बार विधायक रहे हैं और कांग्रेस के लिए वह संकटमोचन माने जाते हैं। वहीं प्रियंका गांधी भी डीके शिवकुमार के राजनीतिक प्रबंधन को काफी पसंद करती हैं। कर्नाटक कांग्रेस में उनका कद ऊंचा है। लगातार चुनाव में जीत हासिल कर डीके शिवकुमार ने यह साबित कर दिखाया है कि उनका राजनीतिक कौशल शानदार है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर डीके शिवकुमार के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

सियासी सफर

साल 1985 में डीके शिवकुमार ने कांग्रेस के टिकट पर जनता पार्टी के दिग्गज एचडी देवगौड़ा के खिलाफ चुनाव लड़ा था। हालांकि इस चुनाव में उनको हार मिली थी। जिसके बाद वह साल 1989 में 27 साल की उम्र साथनूर सीट से चुनाव जीते। तब से लेकर आज तक डीके शिवकुमार कोई भी चुनाव में नहीं हारे हैं। वहीं अपनी मेहनत और सियासी समझ के चलते 30 साल की उम्र में डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री श्री बंगारप्पा की सरकार में मंत्री बने थे।

विवादों में भी रहा नाम

डीके शिवकुमार पेशे से सफल बिजनेसमैन हैं। वहीं साल 2019 में डीके शिवकुमार को मनी लॉन्ड्रिंग और टैक्स चोरी के केस में गिरफ्तार कर लिया गया था। जिसके बाद उनको 50 दिनों तक के लिए तिहाड़ जेल में भी रहना पड़ा था। बाद में वह जमानत पर रिहा हो गए थे।

प्रमुख खबरें

Market Recovery: सेंसेक्स-निफ्टी में आखिरी घंटे की जबरदस्त खरीदारी, IT और Pharma शेयर्स में तगड़ी तेजी

UP Fake Doctors Scam: उत्तर प्रदेश में BAMS की फर्जी डिग्री से बने 41 डॉक्टर, Board ने FIR के दिए कड़े आदेश

Sikkim CM Prem Singh Tamang की पहल: Noida से सकुशल मिली लापता महिला Indra Kala Subba

2027 Goa Election में E20 Petrol बना मुद्दा! Kejriwal का ऐलान– हमारी सरकार बनी तो 5 दिन में करेंगे बैन